Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

आईआईटी पटना का जनरेटिव एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम पेशेवरों के लिए साबित हुआ बेहद सफल

भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईआईटी पटना का Certificate Program in Generative AI for Professionals ने पेशेवरों के बीच अपनी लोकप्रियता और प्रभाव साबित कर दिया है। इस प्रोग्राम के पहले बैच में मई 2025 से नवंबर 2025 तक 190 पेशेवरों ने भाग लिया, और सभी मॉड्यूल में CSAT स्कोर 5 में से 4.5 रहा। इस शानदार सफलता के बाद संस्थान ने अगस्त 2025 में दूसरा बैच शुरू किया, जिसमें 308 पेशेवरों ने नामांकन किया और CSAT स्कोर 4.2 दर्ज किया गया।
top-news

वर्तमान में बैच 2 वेब ऐप बिल्डिंग मॉड्यूल पर काम कर रहा है और फ़रवरी 2026 में इसके सफलतापूर्वक पूरा होने की उम्मीद है। प्रोग्राम की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए जनवरी 2026 में तीसरा बैच शुरू किया गया, जिसमें 288 पेशेवर शामिल हैं। आईआईटी पटना के प्रतिनिधि का कहना है कि यह प्रोग्राम इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अनुरूप डिजाइन किया गया है और पेशेवरों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को जनरेटिव एआई के माध्यम से हल करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है।

बैच 4 वर्तमान में जारी है और बैच 5 के लिए आवेदन 15 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जा रहे हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य पेशेवरों को व्यावहारिक जनरेटिव एआई स्किल्स प्रदान करना है, जिससे उनकी रोजगार संभावनाएं बढ़ें और वे भविष्य में अपने करियर में सफलता हासिल कर सकें। आईआईटी पटना का यह पहल इंडस्ट्री-आधारित शिक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।