उत्तर प्रदेश
आजम खां पर ED का शिकंजा और कसा, 84 मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी पर Raid
रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।
- sakshi choudhary
- 20 Aug, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद सख्ती: फेस रीडिंग से हाजिरी, कैमरों की निगरानी; कर्मचारियों पर कार्रवाई तेज
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद मंदिर परिसर और उससे जुड़े संस्थानों में कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब कर्मचारियों की एंट्री से लेकर एग्जिट तक फेस रीडिंग के जरिए उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
- sakshi choudhary
- 20 Aug, 2026
UP Election 2027: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में BSP सक्रिय, सतीश चंद्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए सर्वसमाज को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं और संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 19 Aug, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल
रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच की निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
- sakshi choudhary
- 18 Aug, 2026
कांवड़ यात्रा मार्ग पर चिकन-मटन दुकानें बंद कराने के खिलाफ याचिका खारिज, हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी
सावन माह में अमरोहा में चिकन और मटन की दुकानों को बंद कराने के लिए जारी नोटिस के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए याची की मंशा पर तल्ख टिप्पणी की।
- sakshi choudhary
- 14 Aug, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 64 गड्ढे, उद्घाटन के एक महीने बाद सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को अभी महज एक महीना ही हुआ है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 13 जुलाई को शुरू हुए करीब 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की ग्राउंड पड़ताल में करीब 45 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड हिस्से में 64 छोटे-बड़े गड्ढे मिले।
- sakshi choudhary
- 13 Aug, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट में फुल-टाइम CEO की नियुक्ति की तैयारी, 5200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और संचालन को और अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रस्ट ने अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- sakshi choudhary
- 11 Aug, 2026
अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से मिलने जा रहा था झांसी जेल
उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ।
- sakshi choudhary
- 06 Aug, 2026
UP Election 2027: भाजपा टिकट के लिए तीन टेस्ट, संघ-संगठन और सर्वे तय करेंगे दावेदारों की किस्मत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट की दावेदारी का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं के सामने अब तीन स्तर की परीक्षा की चुनौती है।
- sakshi choudhary
- 04 Aug, 2026
UP Supplementary Budget 2026: यूपी में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, उद्योग से स्वास्थ्य तक इन क्षेत्रों पर बड़ा फोकस
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसका आकार प्रदेश के मौजूदा मूल बजट का करीब 6.47 प्रतिशत है।
- sakshi choudhary
- 04 Aug, 2026
UP IAS Transfer: यूपी में 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले
उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद कई मंडलों के मंडलायुक्त, विभागीय सचिव, निगमों के प्रबंध निदेशक और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
- sakshi choudhary
- 04 Aug, 2026
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक, मायावती बोलीं- तोड़फोड़ नहीं समाधान जरूरी
रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर फिलहाल रोक लग गई है। मुरादाबाद मंडलायुक्त की अदालत ने यूनिवर्सिटी को अंतरिम राहत देते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतिम सुनवाई तक रोक लगाने का आदेश दिया है।
- Kapil Choudhary
- 28 Jul, 2026
UP News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- छात्रों की मांग सही, राहुल-अखिलेश का आंदोलन राजनीतिक
उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री और अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नीट अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग पूरी तरह जायज है और परीक्षाओं में पारदर्शिता जरूरी है।
- sakshi choudhary
- 22 Jul, 2026
UP News: ईडी की जांच में बड़ा खुलासा, विदेशी फंडिंग से चलता रहा घुसपैठ सिंडिकेट, बिना KYC खुले बैंक खाते
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया जांच में कथित अवैध घुसपैठ नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसी के अनुसार, बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ, उनके लिए फर्जी पहचान दस्तावेज तैयार कराने और उन्हें बसाने से जुड़े नेटवर्क को विदेशों से आर्थिक मदद मिल रही थी। ईडी ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में 17 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की, जहां कई गैर-सरकारी संगठनों (NGO) और संदिग्ध संस्थाओं से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं
- sakshi choudhary
- 18 Jul, 2026
UP Politics: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में बढ़ी तल्खी, विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की राह हुई मुश्किल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। दोनों दलों के नेताओं के सार्वजनिक बयान इस बात के संकेत दे रहे हैं कि गठबंधन को लेकर बातचीत आसान नहीं रहने वाली।
- sakshi choudhary
- 17 Jul, 2026
यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 14 Jul, 2026
UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रशासन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों को अंतरिम व्यवस्था के तहत संबंधित जिला पंचायतों का प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 10 Jul, 2026
UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं।
- sakshi choudhary
- 10 Jul, 2026
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा हटे, SIT रिपोर्ट में 70 चोरी, ट्रस्ट में क्या बदलेगा?
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के मामले ने बड़ा प्रशासनिक मोड़ ले लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं, जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को भी ट्रस्ट से हटा दिया गया है।
- sakshi choudhary
- 07 Jul, 2026
UP Weather Update: यूपी में थमा मानसून, अगले 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी! मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानें कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत के बाद अब इसकी रफ्तार अचानक थम गई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी और केवल मध्य प्रदेश से सटे कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- sakshi choudhary
- 04 Jul, 2026





