Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
● राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनावों में धांधली को लेकर 100 प्रतिशत यकीन, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
● टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण
● यूपीआईटीएस 2026: ग्लोबल सोर्सिंग हब बनेगा उत्तर प्रदेश, 85 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार होंगे शामिल
● राहुल गांधी ने भाजपा की लगातार जीत पर उठाए सवाल, बोले- जहां लोकतंत्र नहीं वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं
● दिल्ली-एनसीआर का AQI: ठंड से पहले ही खराब हुई गुरुग्राम की फिजा, एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण
● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अमेरिका की बढ़ी भागीदारी, चीन-पाकिस्तान के खरीदारों को नहीं मिला न्योता
● NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी के बेटे पर NTA की कार्रवाई, दो साल परीक्षा देने पर रोक
● ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
● ग्रेटर नोएडा में सपा की बैठक, रामजी लाल सुमन बोले- दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा
NEET-UG पेपर लीक मामले में आरोपी के बेटे पर NTA की कार्रवाई, दो साल परीक्षा देने पर रोक
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में National Testing Agency (NTA) ने बड़ी कार्रवाई की है।
- sakshi choudhary
- 24 Sep, 2026
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में National Testing Agency (NTA) ने बड़ी कार्रवाई की है। लातूर के कोचिंग सेंटर संचालक और मामले में आरोपी शिवराज मोटेगांवकर के बेटे आदित्य मोटेगांवकर को दो साल के लिए NEET-UG परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। NTA के 19 सितंबर के पत्र के अनुसार, आदित्य का इस साल की परीक्षा का रिजल्ट भी रोक दिया गया है और उसे NEET-UG 2027 में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
मामले की जांच कर रही CBI के अनुसार, शिवराज मोटेगांवकर ने कथित तौर पर NTA की प्रश्न तैयार करने वाली टीम से जुड़े पी.वी. कुलकर्णी से Chemistry के सवाल हासिल करने के लिए 5 लाख रुपये दिए थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि आदित्य, कुलकर्णी की कोचिंग क्लास में जाता था और वहीं उसे कथित तौर पर ये सवाल उपलब्ध कराए गए। CBI ने मई 2026 में शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया था। बाद में जांच के दौरान उसके फोन से मिले 136 हस्तलिखित सवालों में से 111 के NTA के मास्टर सेट से मेल खाने की बात भी एजेंसी ने अदालत के सामने रखी थी।
NTA ने 21 जून को आयोजित NEET-UG की दोबारा परीक्षा के बाद आदित्य का रिजल्ट रोककर उससे कथित अनियमितताओं को लेकर जवाब मांगा था। अपने जवाब में आदित्य ने किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया था और सवाल उठाया था कि मई की परीक्षा से जुड़ी नोटिस के आधार पर जून की दोबारा परीक्षा का रिजल्ट क्यों रोका गया। इसके बाद NTA ने उसे दो साल के लिए परीक्षा से debar कर दिया। NEET-UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द की गई थी और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।