Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी ● नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग ● गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन ● भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’: पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया पूरा मंजर ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● मायावती का सपा पर निशाना, बोलीं- वोट PDA का चाहिए, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को ● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से बड़ा बदलाव, बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; ऐप से होगी जांच ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● ग्रेटर नोएडा में UGC Rollback और आरक्षण की मांग, गांधी जयंती पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में मौन उपवास ● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा की नौवीं सीट पर नजर, 25 अतिरिक्त वोटों की जरूरत; सपा के बागी विधायकों पर निगाह

भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’: पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया पूरा मंजर

फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुए हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की।
top-news

फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुए हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। वीडियो कॉल के दौरान स्मित ने घटना के दौरान अपने अनुभव साझा किए। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि मुश्किल हालात में उन्हें हनुमान चालीसा से हिम्मत मिली और उन्हें लगा कि भगवान हनुमान ने उनकी मदद की। बातचीत के दौरान स्मित भावुक भी नजर आए। पीएम मोदी ने उनके साहस की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


दरअसल, फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही थी और उसमें 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन स्मित पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिसके बाद क्रू और यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को सऊदी अरब के ताबुक में आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया। घटना की जांच सऊदी अरब, यूएई और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने इस मुश्किल समय में उन्हें मिले समर्थन के लिए आभार जताया। पीएम मोदी इससे पहले भी स्मित की बहादुरी की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा कर चुके हैं और उनके परिवार से बातचीत कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया था। ताजा बातचीत में स्मित ने अपने अनुभव और संकट के दौरान उन्हें हिम्मत देने वाली बातों को साझा किया। फ्लाइट हादसे के बाद कैप्टन स्मित के स्वास्थ्य में सुधार की खबरें सामने आई हैं और उनका इलाज जारी है।