Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, 500 रुपये में मिलेगा 40 मिनट का सफर
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुरानी गाड़ियों पर लगी रोक, GRAP-3 के तहत BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहन नहीं चलेंगे
● गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
● छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव, UPIDA ने किए विशेष इंतजाम
● ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: BTech पास बैंक चपरासी पर 10.24 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, CBI ने दो को किया गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा में 55 किलो गांजा पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार; टेलीग्राम से लेते थे ऑर्डर और ऑनलाइन पार्सल से करते थे सप्लाई
● दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में AQI 400 के करीब; गुरुग्राम की हवा सबसे खराब
● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नही, आखिर किसके भरोसे है प्राधिकरण की भूमि
● Diwali 2026: आज शाम इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा का सही समय और विधि
● ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दीपावली उत्सव, प्रेम और सद्भाव का दिया संदेश
दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, 500 रुपये में मिलेगा 40 मिनट का सफर
दिल्लीवासियों के लिए यमुना नदी में रोमांचक सफर का नया विकल्प शुरू हो गया है।
- sakshi choudhary
- 10 Nov, 2026
दिल्लीवासियों के लिए यमुना नदी में रोमांचक सफर का नया विकल्प शुरू हो गया है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को दिल्ली में पहली मनोरंजक यमुना क्रूज सेवा 'नमो यमुना रिवर सफारी' का शुभारंभ किया गया। सोनिया विहार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने क्रूज में सफर भी किया। इस पहल का उद्देश्य राजधानी में नदी पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों को मनोरंजन का नया अनुभव उपलब्ध कराना है।
सोनिया विहार से जगतपुर तक होगा सफर
नमो यमुना रिवर सफारी के तहत क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा। इसमें जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक की यात्रा शामिल है। क्रूज करीब छह किलोमीटर का राउंड ट्रिप लगभग 40 मिनट में पूरा करेगा। इसमें एक बार में अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए टिकट की कीमत 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। क्रूज में यात्रियों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनिंग, लाइफ जैकेट, अनाउंसमेंट सिस्टम और जीरो डिस्चार्ज वाले बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।
लाइट एंड साउंड शो समेत मिलेंगी कई सुविधाएं
यमुना क्रूज परियोजना को केवल नौका विहार तक सीमित नहीं रखा गया है। इसे एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां म्यूजिकल फाउंटेन के साथ लाइट एंड साउंड शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें यमुना के इतिहास, धार्मिक महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दिखाया जाएगा। इसके अलावा फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, बच्चों के लिए प्ले जोन और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना यमुना को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन सुविधाओं के माध्यम से दिल्लीवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को एक नया मनोरंजक अनुभव देने की तैयारी है।