Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Gautam Budhha Nagar: गौतमबुद्ध नगर को मिली पहली महिला डीएम, मेधा रूपम ने संभाला कार्यभार

Gautam Budhha Nagar: गौतमबुद्ध नगर को पहली बार महिला जिलाधिकारी के रूप में मेधा रूपम मिली हैं। बुधवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से जिले की कमान संभाल ली है।
top-news

Gautam Budhha Nagar: गौतमबुद्ध नगर को पहली बार महिला जिलाधिकारी के रूप में मेधा रूपम मिली हैं। बुधवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से जिले की कमान संभाल ली है। पूर्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के रूप में कार्य कर चुकीं मेधा रूपम प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ जिले की भौगोलिक स्थिति से भी परिचित हैं। इससे आम नागरिकों को प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता की उम्मीद बंधी है।


Gautam Budhha Nagar: कार्यभार संभालते ही मेधा रूपम ने कही ये बात 

कार्यभार संभालते ही मेधा रूपम ने कहा कि जनता की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि खरीदारों और किसानों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से किया जाएगा। पूर्व में उनकी कार्यशैली ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय और संवेदनशील रही है, जिससे आमजन की उम्मीदें उनसे काफी बढ़ गई हैं।


प्रशासनिक फेर बदल से जनता में नई उम्मीद 

वर्तमान में मेधा रूपम कासगंज की डीएम थीं और अब उन्हें गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पूर्ववर्ती मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ जिले में सुशासन और जनसुविधाओं में सुधार की संभावना जताई जा रही है।