Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

National Film Award: Shahrukh Khan को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बॉलीवुड जगत ने दी बधाई, 'Jawan' की मेहनत रंग लाई

National Film Award: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर के 33 सालों में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का सम्मान प्राप्त किया है। फिल्म Jawan में दमदार अभिनय के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
top-news

National Film Award: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर के 33 सालों में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का सम्मान प्राप्त किया है। फिल्म Jawan में दमदार अभिनय के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि के बाद से पूरे फिल्म जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। मोहनलाल, काजोल, फराह खान, एआर रहमान, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, अतली और कई अन्य सितारों ने Shahrukh Khan को बधाई दी है।


National Film Award: अभिनेता मोहनलाल ने एक्टर को दी बधाई 

मशहूर अभिनेता मोहनलाल ने X पर लिखा, “राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले सभी कलाकारों को बधाई। खासतौर पर शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।” काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Jawan का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “बड़ी जीत पर बधाई SRK!” फराह खान ने शाहरुख के साथ एक भावुक तस्वीर साझा कर लिखा, “इस बार शिद्दत से की गई कोशिश रंग लाई।” वहीं National Film Award जीतने पर एआर रहमान ने उन्हें “लीजेंड” कहा और अनिल कपूर ने कहा, “जवान जैसा अभिनय इतिहास रचने वाला ही था!”


फिल्म निर्देशक अटली हुए भावुक, शाहरुख खान के लिए कहा ये खास शब्द 

जवान के निर्देशक अतली ने भी एक भावुक संदेश में Shahrukh Khan के साथ काम करने को "भगवान का आशीर्वाद" बताया और इसे अपनी ज़िंदगी का सबसे अहम पल कहा। सान्या मल्होत्रा और अनन्या पांडे ने भी ‘किंग खान’ को उनके इस मील के Jawan पत्थर पर बधाई दी। यह फिल्म न केवल शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी हिट रही, बल्कि अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी  National Film Award दिला चुकी है।