Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Hina Khan: हिना खान का खुलासा: कैंसर ट्रीटमेंट के बाद किसी ने नहीं दिया काम, बोलीं “मैं ऑडिशन के लिए तैयार हूं”

Hina Khan: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में खुलासा किया कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान और उसके बाद उन्हें किसी ने कोई प्रोजेक्ट ऑफर नहीं किया। हिना खान, जो लंबे समय बाद रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं, ने कहा कि पिछले एक साल से उन्हें कोई भी सीरियल या फिल्म का काम नहीं मिला, जबकि वह पूरी तरह से काम करने के लिए तैयार थीं।
top-news

Hina Khan: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में खुलासा किया कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान और उसके बाद उन्हें किसी ने कोई प्रोजेक्ट ऑफर नहीं किया। हिना खान, जो लंबे समय बाद रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं, ने कहा कि पिछले एक साल से उन्हें कोई भी सीरियल या फिल्म का काम नहीं मिला, जबकि वह पूरी तरह से काम करने के लिए तैयार थीं। हिना का मानना है कि शायद लोग उनकी सेहत को लेकर हिचकिचा रहे हैं, हालांकि किसी ने उन्हें सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा।


Hina Khan: शादी के बाद हिना खान ने फिल्म वापसी प्रोजेक्ट पर कही ये बड़ी बात 

पीटीआई को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने कहा, “बीमारी का पता लगने और इलाज के बाद पति पत्नी और पंगा मेरा पहला प्रोजेक्ट है। मैं हमेशा काम करने को तैयार रही, लेकिन शायद मेकर्स सोचते हैं कि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं। मैं उनकी सोच भी समझती हूं, अगर मैं उनकी जगह होती तो शायद मैं भी सौ बार सोचती।” हिना ने आगे कहा कि वह अब पूरी तरह से एक्टिव हैं और किसी भी रोल के लिए ऑडिशन देने को तैयार हैं। उन्होंने मेकर्स से अपील की “मुझे कॉल करें, मैं तैयार हूं।”  


इस शो में नज़र आएंगे हिना खान और पति रॉकी जायसवाल 

गौरतलब है कि पति पत्नी और पंगा में Hina Khan अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ हिस्सा ले रही हैं। इस शो में कई अन्य टीवी सेलिब्रिटी कपल भी शामिल हैं, जिनमें देबिन्ना बोनर्जी-गुरमीत चौधरी, रूबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, गीता फोगट-पवन कुमार, और सुदेश लहरी-ममता लहरी के नाम शामिल हैं। हिना खान का यह बयान इंडस्ट्री में कैंसर से जूझने वाले कलाकारों के प्रति दृष्टिकोण और चुनौतियों पर नई बहस छेड़ सकता है।