Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले से भड़के Bollywood Celebs, John Abraham ने CJI को लिखा खत, Janhvi-Varun भी विरोध में

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर से स्ट्रे डॉग्स को हटाकर शेल्टर होम्स भेजने का आदेश दिया, जिससे सोशल मीडिया और बॉलीवुड में विवाद छिड़ गया। जॉन अब्राहम ने CJI को पत्र लिखकर आदेश की समीक्षा की मांग की, इसे Animal Birth Control Rules, 2023 व कोर्ट के पुराने फैसलों के खिलाफ बताया और समाधान के तौर पर स्टरलाइजेशन, वैक्सीनेशन और अडॉप्शन कैंपेन का सुझाव दिया।
top-news

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर से stray dogs को हटाकर shelter homes में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश ने सोशल मीडिया और बॉलीवुड में नई बहस छेड़ दी है। Actor John Abraham, जो PETA India के पहले डायरेक्टर रह चुके हैं, ने Chief Justice of India को पत्र लिखकर इस निर्देश की समीक्षा और संशोधन की मांग की। जॉन ने कहा, ये “आवारा नहीं बल्कि सामुदायिक कुत्ते” हैं, जिन्हें लोग प्यार करते हैं। उनका कहना है कि यह आदेश Animal Birth Control (ABC) Rules, 2023 और कोर्ट के पिछले फैसलों के विपरीत है। सड़कों से कुत्तों को हटाना स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि बड़े पैमाने पर sterilization, vaccination और adoption campaigns जैसे उपाय जरूरी हैं।


Supreme Court: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने साझा किए ये पोस्ट 

Actress Janhvi Kapoor ने Instagram Story के जरिए एक petition शेयर करते हुए लिखा कि सड़क के ये कुत्ते समाज का अहम हिस्सा हैं वे सुबह चाय की दुकान पर बिस्किट का इंतजार करते हैं, दुकानों की निगरानी करते हैं और बच्चों का स्वागत करते हैं। Janhvi ने कहा कि animals को कैद करना न तो practical solution है और न ही ethical। उन्होंने community feeding zones, sterilization drives और adoption को बढ़ावा देने की अपील की। Actor Varun Dhawan ने भी इस petition को अपनी Instagram Story पर शेयर करते हुए आदेश को “निर्दयी और अनुचित” बताया।


एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी कही थी ये बात 

इससे पहले Actress Raveena Tandon ने भी कहा था कि बढ़ती stray dogs population के लिए इन जानवरों को दोषी ठहराना गलत है। उन्होंने local bodies पर vaccination और sterilization campaigns न चलाने का आरोप लगाया। वहीं, सुनवाई के दौरान Solicitor General Tushar Mehta ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा था कि उन्हें सिर्फ इसलिए खतरे में नहीं डाला जा सकता क्योंकि कुछ लोग खुद को “animal lover” कहते हैं। Supreme Court का यह आदेश अब pets rights groups, animal activists और Bollywood celebs के बीच बड़े विवाद का कारण बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *