Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Bigg Boss 19 Premier: 24 अगस्त से शुरू होगा Salman Khan का शो, अब TV और OTT दोनों पर देखें मजा, जाने क्या है खास

बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा, जिसे फैंस टीवी और ओटीटी दोनों पर देख सकेंगे। टीवी पर यह शो रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से प्रसारित होगा। हाल ही में जारी प्रोमो में सलमान खान ने दर्शकों से परिवार के साथ शो देखने की अपील की है। इस बार का सीजन ड्रामा, एंटरटेनमेंट और पॉलिटिक्स से भरपूर होने वाला है, जिसमें नए कंटेस्टेंट्स, टास्क और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। शो की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर कहीं भी, कभी भी उपलब्ध होगी और सोशल मीडिया पर #BiggBoss19 पहले से ही ट्रेंड कर रहा है।
top-news

Bigg Boss 19 Premier: मनोरंजन की दुनिया के सबसे चर्चित और ट्रेंडिंग रियलिटी शो Bigg Boss 19 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने इसकी आधिकारिक प्रीमियर डेट की घोषणा कर दी है। शो का ग्रैंड प्रीमियर इस रविवार यानी 24 अगस्त को होगा। खास बात यह है कि इस बार दर्शक बिग बॉस का मजा TV और OTT platform दोनों पर ले पाएंगे। टीवी पर यह शो रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा, वहीं Jio Hotstar पर दर्शक इसे रात 9 बजे से देख सकेंगे।


Bigg Boss 19 Premier: बिग बॉस के नए सीजन में लगेगा राजनीति का तड़का 

सलमान खान ने हाल ही में रिलीज किए गए नए प्रोमो में दर्शकों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि "जब हम साथ-साथ होते हैं, तब और भी ज्यादा ठाठ होते हैं।" यानी इस बार मेकर्स और सलमान चाहते हैं कि दर्शक शो को family के साथ एंजॉय करें। प्रोमो के कैप्शन में भी लिखा गया है  “राजनीति के दौर में पॉवर आएगी किसके हाथ, तैयार हो जाइए बिग बॉस फैमिली के साथ।” इससे साफ है कि इस सीजन में दर्शकों को ड्रामा, एंटरटेनमेंट और पॉलिटिक्स से भरपूर मसाला मिलने वाला है।


नए नए कॉन्टेस्टेंट्स से फिर रौशन होगा बिग बॉस का घर 

पिछले कई सीजन की तरह Bigg Boss Season 19 भी चर्चा में रहने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी नए कॉन्टेस्टेंट्स, टास्क और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। दर्शक live streaming on Jio Hotstar के जरिए कहीं भी और कभी भी शो का आनंद उठा सकेंगे। सोशल मीडिया पर भी #BiggBoss19, #SalmanKhan, #BiggBossOnTV और #BiggBossOnOTT जैसे हैशटैग पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप बिग बॉस के फैन हैं, तो इस रविवार से शुरू होने वाले एंटरटेनमेंट और इमोशंस के इस सफर को मिस न करें।