Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Baahubali The Epic: राजामौली ने बताई मुश्किलें, हर सीन पर हुई लंबी बहस

Baahubali The Epic: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य फिल्मों में गिनी जाने वाली Baahubali Franchise अब एक नए रूप में दर्शकों के सामने आ रही है। निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘Baahubali: The Beginning’ और ‘Baahubali: The Conclusion’ को मिलाकर एक नई फिल्म तैयार की है, जिसका नाम रखा गया है ‘Baahubali: The Epic’। हालांकि, इस फिल्म का निर्माण करना आसान नहीं था।
top-news

Baahubali The Epic: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य फिल्मों में गिनी जाने वाली Baahubali Franchise अब एक नए रूप में दर्शकों के सामने आ रही है। निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘Baahubali: The Beginning’ और ‘Baahubali: The Conclusion’ को मिलाकर एक नई फिल्म तैयार की है, जिसका नाम रखा गया है  ‘Baahubali: The Epic’। हालांकि, इस फिल्म का निर्माण करना आसान नहीं था। राजामौली के मुताबिक हर सीन और हर गाने को लेकर टीम को कई बहसों और त्याग से गुजरना पड़ा।


राजामौली ने खुलासा किया कि बाहुबली के हर फ्रेम उनके दिल के बेहद करीब है, ऐसे में यह तय करना कि Final Cut में कौन सा हिस्सा रहेगा और कौन सा हटाना पड़ेगा, बेहद कठिन सफर रहा। कई दिनों तक टीम के बीच गरमागरम चर्चाएं हुईं। निर्देशक का कहना है कि “दोनों फिल्मों को एक भाग में समेटना किसी चुनौती से कम नहीं था।” यही कारण है कि ‘Baahubali: The Epic’ में दर्शकों को कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।


सूत्रों के अनुसार, ‘Baahubali: The Beginning’ में प्रभास और तमन्ना पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना इस नए वर्ज़न से हटा दिया गया है। लंबाई (runtime) को नियंत्रित करने के लिए कुछ और सीन भी एडिट कर दिए गए हैं। फिल्म का Final Runtime लगभग 4 घंटे बताया जा रहा है। हालांकि, इन बदलावों के बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ है। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।


फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म Box Office पर एक बार फिर Blockbuster Hit साबित हो सकती है। बाहुबली फ्रैंचाइज़ी ने पहले ही भारतीय सिनेमा में ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाई है, ऐसे में ‘Baahubali: The Epic’ दर्शकों के लिए एक बार फिर Visual Treat साबित होगी।