Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Bigg Boss 19: 18 साल बाद अरशद वारसी की वापसी, अक्षय कुमार संग करेंगे शो होस्ट

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो Bigg Boss 19 इस बार फैंस के लिए खास सरप्राइज लेकर आया है। 'Weekend Ka Vaar' में इस बार दर्शक सलमान खान को नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दो बड़े सितारों को देखने वाले हैं। जी हां, Jolly LLB 3 के स्टार्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी बिग बॉस के मंच पर नजर आएंगे। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है।
top-news

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो Bigg Boss 19 इस बार फैंस के लिए खास सरप्राइज लेकर आया है। 'Weekend Ka Vaar' में इस बार दर्शक सलमान खान को नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दो बड़े सितारों को देखने वाले हैं। जी हां, Jolly LLB 3 के स्टार्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी बिग बॉस के मंच पर नजर आएंगे। इस खबर ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है।


18 साल बाद Bigg Boss पर अरशद वारसी की वापसी

अरशद वारसी ने साल 2006 में Bigg Boss Season 1 को Sony TV पर होस्ट किया था। उस सीजन में राखी सावंत, कश्मीरा शाह और संभावना सेठ जैसे कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। राहुल रॉय उस सीजन के विनर बने थे। अब लगभग 18 साल बाद अरशद एक बार फिर Bigg Boss के मंच पर कदम रख रहे हैं। यह वापसी फैंस के लिए nostalgic moment साबित होगी।


Bigg Boss 19: Weekend Ka Vaar में क्यों नहीं होंगे सलमान खान

पिछले 16 साल से सलमान खान इस शो की identity बने हुए हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान 13-14 सितंबर को अपनी अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan की शूटिंग में लद्दाख में बिजी रहेंगे। ऐसे में शो मेकर्स ने अरशद और अक्षय को इस हफ्ते के लिए special hosts के तौर पर चुना है। यह एपिसोड दर्शकों को पूरी तरह से नया एक्सपीरियंस देगा।


Jolly LLB 3 का प्रमोशन भी होगा खास

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar सिर्फ एक टीवी एपिसोड नहीं होगा बल्कि Jolly LLB 3 के प्रमोशन का शानदार मौका भी बनेगा। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। दोनों का ये अनोखा कॉम्बिनेशन टीवी और सिल्वर स्क्रीन दोनों जगह धमाल मचाने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *