Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Disha Patani: बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग का बड़ा खुलासा, विदेशी पिस्टल से हुई वारदात

बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने foreign pistol का इस्तेमाल किया। मौके से 9mm cartridge cases बरामद हुए हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। घटना शुक्रवार तड़के हुई, जब दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी, मां और बहन खुशबू पाटनी घर में मौजूद थे। घर की दीवार और छज्जे पर गोलियों के कई निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि फायरिंग बेहद नजदीक से की गई थी।
top-news

दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बयान में कहा कि जिस हथियार से फायरिंग हुई वह swadeshi pistol नहीं बल्कि विदेशी है। उनका कहना है कि “उस पिस्टल का ट्रिगर दबाते ही कई राउंड फायर हो जाते हैं और इस बार लगभग 8-10 राउंड फायर हुए।” वहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्टि की है कि मौके पर 9 एमएम के खोखे मिले हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक ransom call या threat message जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एक दीवान, तीन सिपाही और दो गनर को तैनात किया गया है। साथ ही साइबर और सर्विलांस टीम भी लगातार जांच में जुटी हुई है। परिवार ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग रखी, जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही पाटनी परिवार को अतिरिक्त arms license भी जारी किया जा सकता है। फिलहाल, जगदीश पाटनी के पास पहले से ही एक दोनाली बंदूक का लाइसेंस मौजूद है।

जांच में यह भी सामने आया है कि शुक्रवार सुबह खुशबू पाटनी के पास एक unknown call आई थी, जिसमें पार्सल डिलीवरी का हवाला दिया गया था, लेकिन बाद में कॉल काट दी गई। हालांकि परिवार का कहना है कि अब तक उन्हें किसी तरह की धमकी भरी कॉल प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और CCTV व सर्विलांस डेटा खंगाल रही है।