Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें ● सादोपुर की झाल में Global Institute of Vocational and Technology का उद्घाटन, क्षेत्रीय युवाओं को मिलेगा कंप्यूटर शिक्षा का नया मंच ● यूपी के अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद खेत में उतारा गया जहाज ● Noida SSC Scam: परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Gauahar Khan ने साधा निशाना! Bigg Boss 19 में Kunickaa से बदसलूकी पर Amaal Mallik को सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन contestants के बीच तकरार और झगड़े देखने को मिलते हैं। हाल ही में घर के अंदर singer Amaal Mallik और actress Kunickaa Sadanand के बीच जोरदार बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया पर भी इसकी गूंज सुनाई दी। अब इस मुद्दे पर Bigg Boss 7 winner Gauahar Khan ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अमाल मलिक की जमकर आलोचना की है।
top-news

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन contestants के बीच तकरार और झगड़े देखने को मिलते हैं। हाल ही में घर के अंदर singer Amaal Mallik और actress Kunickaa Sadanand के बीच जोरदार बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया पर भी इसकी गूंज सुनाई दी। अब इस मुद्दे पर Bigg Boss 7 winner Gauahar Khan ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अमाल मलिक की जमकर आलोचना की है।


दरअसल, Bigg Boss 19 में इस समय अमाल मलिक कैप्टन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले एपिसोड में kitchen duties को लेकर उनकी और कुनिका के बीच कहासुनी हो गई। अमाल ने उन्हें काम से हटकर दूसरों को मौका देने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घर के अन्य सदस्य Tanya और Neelam ने भी माना कि कुनिका अक्सर दूसरों की बातचीत में कूद जाती हैं।


गौहर खान ने अपने X account (Twitter) पर इस मामले पर लिखा कि “हाँ, वो बहुत नखरेबाज और चिड़चिड़ी हो सकती हैं, लेकिन मुझे बेहद बुरा लगता है कि लोग Kunickaa ji से कैसे बात करते हैं। वो 61 साल की हैं, थोड़ा तो ध्यान रखो टोन का। जिम्मेदारी के पद पर बैठे Amaal Mallik को समझना चाहिए कि अधिकार के साथ ज़िम्मेदारी भी आती है।” गौहर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी divided नज़र आए।


गौरतलब है कि गौहर खान खुद Bigg Boss 7 winner रह चुकी हैं। इसीलिए वह अक्सर शो की controversies और contestants पर अपनी राय रखती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अमाल मलिक को आड़े हाथों लिया और उम्रदराज़ प्रतियोगियों के प्रति सम्मान दिखाने की बात कही। अब देखना होगा कि घर के अंदर ये झगड़ा किस दिशा में जाता है और Bigg Boss 19 TRP पर इसका क्या असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *