Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर लगाया मानहानि का आरोप, दिल्ली HC में दायर की याचिका

Sameer Wankhede: एनसीबी (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक Sameer Wankhede एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी Red Chillies Entertainment, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix और अन्य के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। समीर वानखेड़े का आरोप है कि हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज “The Bads of Bollywood”**, जिसका निर्देशन आर्यन खान ने किया है, में उनकी छवि को गलत और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है।
top-news

Sameer Wankhede: एनसीबी (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक Sameer Wankhede एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी Red Chillies Entertainment, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix और अन्य के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। समीर वानखेड़े का आरोप है कि हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज “The Bads of Bollywood”**, जिसका निर्देशन आर्यन खान ने किया है, में उनकी छवि को गलत और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है।


समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में दावा किया कि इस सीरीज में झूठी और दुर्भावनापूर्ण सामग्री दिखाई गई है, जिसका मकसद उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना है। उनका कहना है कि यह शो न केवल उन्हें बदनाम करता है बल्कि law enforcement agencies को भी नकारात्मक रूप से पेश करता है, जिससे जनता का विश्वास कमजोर होता है। वानखेड़े ने शो की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की है और कहा है कि यह वेब सीरीज उनके खिलाफ व्यक्तिगत रूप से लक्षित लगती है, खासकर तब जब आर्यन खान और उनसे जुड़ा मामला अभी भी अदालत में लंबित है।


मुकदमे में समीर वानखेड़े ने permanent injunction, declaration और damages की मांग की है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया है कि शो में मौजूद झूठे और आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है जिसे वह कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में दान करना चाहते हैं। वानखेड़े ने यह भी कहा कि एक सीन में राष्ट्रीय प्रतीक और ‘सत्यमेव जयते’ का गलत इस्तेमाल किया गया है, जो राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम का उल्लंघन है।


गौरतलब है कि Aryan Khan series में एक कैरेक्टर को दिखाया गया, जो काफी हद तक समीर वानखेड़े जैसा प्रतीत होता है। इस किरदार को एक एनसीबी अफसर के रूप में दिखाया गया है जो बॉलीवुड पार्टी में रेड डालता है। इसी आधार पर वानखेड़े ने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनकी छवि धूमिल करने के लिए इस तरह का कंटेंट बनाया गया। अब देखना होगा कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर क्या फैसला सुनाता है।