Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Noida: एटीएम में फाइबर प्लेट लगाकर रुपये चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida: थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम में फाइबर प्लेट लगाकर लोगों के फंसे रुपये चुराने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों रोहित डंग, बीनस डंग और वैभव बत्रा को सेक्टर-130 के पास पुस्ता सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है।
top-news

Noida: थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम में फाइबर प्लेट लगाकर लोगों के फंसे रुपये चुराने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों  रोहित डंग, बीनस डंग और वैभव बत्रा को सेक्टर-130 के पास पुस्ता सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 9 मोबाइल फोन, 13 मोबाइल कवर, ₹46,460 नकद, चोरी के उपकरण, 13 डेबिट कार्ड, 1 क्रेडिट कार्ड, दस्तावेज, और एक चोरी में प्रयुक्त AURA कार बरामद हुई है।


Noida: मास्टर चाबी की मदद से एटीएम का खुला गेट 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मास्टर चाबी से एटीएम का निचला गेट खोलकर कैश निकासी स्थान पर फाइबर प्लेट लगा देते थे। जब कोई ग्राहक पैसे निकालता, तो लेनदेन पूरा हो जाता लेकिन पैसे बाहर नहीं आते। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी फंसे हुए रुपये निकाल लेते थे। यह प्रक्रिया वह लगातार दोहराते और गैरकानूनी तरीके से धन अर्जित करते। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर यह तरीका अपनाया और पहले भी ग्राम वाजिदपुर स्थित SBI एटीएम में इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।


इन एक्ट के तहकत मुकदमा हुआ दर्ज 

जानकारी के लिए बता दे कि Noida में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित डंग (26 वर्ष), बीनस डंग (23 वर्ष) और वैभव बत्रा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में रहते हैं और मूल रूप से बुलंदशहर व सहारनपुर के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना एक्सप्रेस-वे में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 303(2)/317(5)/318(4) बीएनएस और 66-डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि और भी वारदातों का खुलासा हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *