Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Noida Airport: नोएडा से IGI एयरपोर्ट अब सिर्फ 20 मिनट में, PM Modi करेंगे Dwarka Expressway और UER-II का उद्घाटन
Noida Airport: दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को Dwarka Expressway और Urban Extension Road-II (UER-II) के नए हिस्सों का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इन दोनों मेगा प्रोजेक्ट्स के शुरू होने के बाद Noida से IGI Airport की दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
- sakshi choudhary
- 16 Aug, 2025
Noida Airport: दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को Dwarka Expressway और Urban Extension Road-II (UER-II) के नए हिस्सों का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इन दोनों मेगा प्रोजेक्ट्स के शुरू होने के बाद Noida से IGI Airport की दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी। अब तक जहां यात्रियों को घंटों तक रिंग रोड और धौला कुआं पर जाम का सामना करना पड़ता था, वहीं नए एक्सप्रेसवे बेहतर कनेक्टिविटी और स्मूद ट्रैवल का अनुभव देंगे।
Noida Airport: जाने नए प्रोजेक्ट में क्या कुछ होगा खास
UER-II Details की बात करें तो यह 75.71 किमी लंबा है, जिसमें से 54.21 किमी हिस्सा दिल्ली और 21.50 किमी हरियाणा में बनाया गया है। करीब ₹6,445 करोड़ की लागत से तैयार इस रोड से गुरुग्राम, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के लोग सीधे NH-44, Chandigarh, Punjab और Jammu & Kashmir तक तेज़ी से पहुंच सकेंगे। धौला कुआं और रिंग रोड की भीड़ से राहत मिलना इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा माना जा रहा है। वहीं, Dwarka Expressway Tunnel की 5.1 किमी लंबाई एयरपोर्ट तक पहुंच को और आसान बनाएगी।
इन हाईवे से जुड़ेगी कनेक्टीविटी
भविष्य की कनेक्टिविटी को देखते हुए इसे Delhi-Dehradun Expressway, FNG Expressway और Yamuna Expressway जैसे अन्य हाईवे से भी जोड़ा जाएगा। इस तरह NCR के भीतर Delhi-Meerut, DND-Faridabad और Noida-Greater Noida Expressways तक seamless connectivity मिलेगी। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण में करीब 10 लाख मीट्रिक टन inert material, जो दिल्ली के लैंडफिल से biomining द्वारा निकाला गया था, का इस्तेमाल किया गया है। यानी यह प्रोजेक्ट sustainable infrastructure का भी बेहतरीन उदाहरण है। रविवार को रोहिणी में होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।