Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Noida: नोएडा में स्कूल बसों पर चला पुलिस का डंडा! 47 वाहन नियम तोड़ने पर हुए चालान

Noida: बच्चों की सुरक्षा (Safety) को प्राथमिकता देते हुए जिले में यातायात पुलिस ने School Buses और Vans की सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 47 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 32 स्कूल बस और 15 वैन शामिल थीं। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों से करीब ₹25,000 का जुर्माना (Fine) वसूला गया।
top-news

Noida: बच्चों की सुरक्षा (Safety) को प्राथमिकता देते हुए जिले में यातायात पुलिस ने School Buses और Vans की सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 47 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 32 स्कूल बस और 15 वैन शामिल थीं। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों से करीब ₹25,000 का जुर्माना (Fine) वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


जांच के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह और उनकी टीम ने वाहनों में First Aid Box, CCTV Camera और Fire Extinguisher की जांच की। कई गाड़ियों में खामियां पाई गईं, जिस पर चालकों को चेतावनी दी गई। Noida पुलिस ने यह भी निर्देश दिए कि ड्राइवर वाहन चलाते समय Mobile Phone का इस्तेमाल न करें और न ही किसी प्रकार का नशा करें।


ड्राइवरों को समझाते हुए पुलिस ने कहा कि सभी School Vehicles हमेशा बाईं लेन में चलें और बच्चों को चढ़ाने-उतारने के लिए केवल सड़क किनारे गाड़ी रोकें। इसके अलावा Traffic Rules का पालन करना अनिवार्य है, जिसमें Zebra Crossing से पहले रुकना, White Line के पीछे वाहन खड़ा करना, तय Speed Limit में गाड़ी चलाना और मोड़ते समय Signal देना शामिल है।


एसपी वरुण सिंगला ने दोहराया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी बस में सुरक्षा उपकरण नहीं मिले या क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हों, तो School Management और Drivers दोनों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा  “बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।