Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Noida: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बीटा-2 थाना क्षेत्र से गांजा बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.44 किलो गांजा बरामद

Noida: थाना बीटा-2 पुलिस (Beta-2 Police) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 440 ग्राम Ganja और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। यह गिरफ्तारी रियान गोलचक्कर के पास की गई, जहां आरोपी नशे के धंधे को अंजाम देने की फिराक में थे।
top-news

Noida: थाना बीटा-2 पुलिस (Beta-2 Police) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 440 ग्राम Ganja और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। यह गिरफ्तारी रियान गोलचक्कर के पास की गई, जहां आरोपी नशे के धंधे को अंजाम देने की फिराक में थे।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभम कुमार, साहिल कुमार और विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा के तुगलपुर गांव में रहकर यह अवैध धंधा कर रहे थे। इनके कब्जे से क्रमशः 800 ग्राम, 840 ग्राम और 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी विशाल पहले भी थाना इकोटेक-1 से NDPS Act में जेल जा चुका है।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी Odisha से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे और फिर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर Delhi-NCR के नशे के आदी लोगों को बेचते थे। इस तरह ये आरोपी Drugs Smuggling और Illegal Trade का हिस्सा बनकर युवाओं को नशे की लत में धकेल रहे थे। बीटा-2 थाना पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता करार दिया है। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 408/2025 धारा 8/20 NDPS Act के तहत थाना बीटा-2 में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि नोएडा और एनसीआर क्षेत्र को नशामुक्त (Drug Free City) बनाया जा सके।