Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Noida: यमुना डूब क्षेत्र फार्महाउस मामला में हाईकोर्ट ने तोड़फोड़ पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 24 सितंबर को

Noida: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना डूब क्षेत्र (Yamuna Flood Zone) में बने फार्महाउसों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) को फिलहाल किसी भी तरह की demolition action करने से रोक दिया है। साथ ही, फार्महाउस मालिकों को भी यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है। यह निर्देश 30 फार्महाउस मालिकों की ओर से दायर की गई याचिका पर जारी हुआ है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
top-news

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उनके फार्महाउस यमुना नदी से करीब 4-5 किलोमीटर दूर और हाई फ्लड लेवल (HFL) से बाहर हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्राधिकरण की कार्रवाई में न तो पारदर्शिता (transparency) है और न ही निष्पक्षता। उनके अनुसार illegal construction drive को लेकर चयनात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। इस बीच, हाईकोर्ट के आदेश ने फिलहाल फार्महाउस मालिकों को बड़ी राहत दी है।

गौरतलब है कि यह विवाद 2022 से जारी है। जून 2022 में नोएडा प्राधिकरण ने यमुना डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी और महज एक दिन में 62 फार्महाउस गिरा दिए थे। इसके बाद 8, 11 और 16 जून को भी अभियान जारी रहा, जिसमें कई अवैध निर्माण (illegal structures) ध्वस्त किए गए। हाल ही में 26 अगस्त को 30 से अधिक फार्महाउसों को गिराया गया था। इसके बाद से ही मामला न्यायालय में लंबित है और प्राधिकरण ने किसी भी टिप्पणी से इनकार किया है।

फिलहाल, हाईकोर्ट के निर्देश से तोड़फोड़ अभियान पर विराम लग गया है। अब नोएडा प्राधिकरण कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रहा है और आगे की कार्रवाई पूरी तरह से न्यायालय के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी। 24 सितंबर की सुनवाई इस पूरे प्रकरण का अहम मोड़ साबित हो सकती है।