Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Noida Police: नोएडा पुलिस ने सर्विलांस से खोजे 101 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द

Noida Police: नोएडा पुलिस ने एक बार फिर लोगों का विश्वास जीतते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व और अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शैव्या गोयल व सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेन्ट्रल नोएडा वर्णिका सिंह के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल और थाना फेस-2 पुलिस ने मिलकर 101 अलग-अलग कंपनियों के Smart Phones बरामद किए। इन मोबाइल फोन को आज उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
top-news

बरामद मोबाइल मुख्यतः crowded areas जैसे सब्जी मंडी, बाजार, ऑटो, बस, मेट्रो और सार्वजनिक स्थलों से गुम हुए थे। कई फोन यात्रा के दौरान ऑटो/टैक्सी में छूट गए, तो कुछ लोग बाइक चलाते समय ढीले कपड़ों की जेब से मोबाइल गिरा बैठे। वहीं कुछ मोबाइल Marriage functions, धार्मिक स्थलों, पार्कों, खेलते समय या नशे की हालत में छूट गए। पुलिस की Surveillance Technology और त्वरित कार्रवाई ने इन मोबाइल्स को खोज निकालने में बड़ी भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर Noida Police उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बरामदगी करने वाली टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की। यह कदम पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ आम जनता में विश्वास मजबूत करेगा। पुलिस का कहना है कि लोग अक्सर लापरवाही, भीड़-भाड़ और जल्दबाजी में अपने मोबाइल गुम कर बैठते हैं। ऐसे मामलों में समय पर रिपोर्ट करना और पुलिस सहयोग लेना बेहद जरूरी है।

नोएडा पुलिस का यह प्रयास न सिर्फ citizen-friendly policing का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि तकनीक और ईमानदारी से काम करने पर हर समस्या का समाधान संभव है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि अपने मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए safety measures अपनाएं और किसी भी गुमशुदगी पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।