Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Noida: नोएडा में खत्म होगा पानी संकट! जल्द शुरू होगी Ganga Water Supply, मिलेगी राहत

Noida: नोएडा में तीन सप्ताह से जारी Water Crisis अब खत्म होने जा रहा है। दशहरे के दिन से बंद हुई Ganga Canal Water Supply को फिर से शुरू करने के लिए मंगलवार शाम हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह पानी बुधवार शाम तक Ghaziabad पहुंच जाएगा, जिसके बाद वहां से नोएडा के लिए आपूर्ति शुरू होगी। लंबे समय से पानी की कमी से परेशान लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है।
top-news

Noida: नोएडा में तीन सप्ताह से जारी Water Crisis अब खत्म होने जा रहा है। दशहरे के दिन से बंद हुई Ganga Canal Water Supply को फिर से शुरू करने के लिए मंगलवार शाम हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह पानी बुधवार शाम तक Ghaziabad पहुंच जाएगा, जिसके बाद वहां से नोएडा के लिए आपूर्ति शुरू होगी। लंबे समय से पानी की कमी से परेशान लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है।


अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद से पानी पहुंचने के बाद गुरुवार और शुक्रवार को Noida Water Storage System में गंगाजल स्टोर किया जाएगा। इस दौरान सीमित मात्रा में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जबकि शनिवार से पूरे शहर में Full Water Supply बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल नोएडा में लगभग 100 क्यूसेक यानी 240 एमएलडी गंगाजल की सप्लाई होती है, जबकि शहर की कुल मांग 450 एमएलडी से अधिक है। इस कमी को पूरा करने के लिए Tubewell और Ranney Well System के जरिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की जा रही है।


अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शनिवार से नागरिकों को पानी की कोई समस्या नहीं होगी। अभी तक लोगों को सुबह-शाम केवल 4 से 5 घंटे ही पानी मिल पा रहा था, लेकिन अब Continuous Water Supply की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। साथ ही, Noida Authority ने यह भी कहा है कि पानी की गुणवत्ता और वितरण की निगरानी लगातार की जाएगी ताकि हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त गंगाजल पहुंचे। आने वाले दिनों में इस आपूर्ति से नोएडा के सभी सेक्टरों में पानी का संतुलन बहाल होने की उम्मीद है।