Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें ● सादोपुर की झाल में Global Institute of Vocational and Technology का उद्घाटन, क्षेत्रीय युवाओं को मिलेगा कंप्यूटर शिक्षा का नया मंच ● यूपी के अलीगढ़ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद खेत में उतारा गया जहाज ● Noida SSC Scam: परीक्षा पास कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Noida Police: नोएडा पुलिस की तकनीकी पहल! “Vision Safe Road” से सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी, अब Google Maps पर दिखेगी Speed Limit

Noida Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव तकनीकी पहल “Vision Safe Road: An Extra Mile For Accident Mitigation” की शुरुआत की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शुरू हुई इस पहल के तहत अब Google Maps पर रीयल-टाइम में Speed Limit दिखाई देगी। इस सुविधा से वाहन चालक अपने नेविगेशन के दौरान वाहन की वास्तविक गति और मार्ग की अधिकतम निर्धारित गति सीमा एक साथ देख सकेंगे। इससे उन्हें तुरंत पता चलेगा कि वे निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चला रहे हैं या नहीं, जिससे road safety awareness बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
top-news

कार्यक्रम के दौरान Police Commissioner Laxmi Singh ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज गति से वाहन चलाना है। उन्होंने बताया कि हर सड़क पर निर्धारित गति सीमा इसलिए तय की जाती है ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इस नई तकनीकी पहल के जरिए वाहन चालक traffic rules का बेहतर पालन कर पाएंगे। यदि सभी चालक नियमों का पालन करें, तो न केवल वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रहेगी। वहीं, Google India की India Head (Strategic Product Partnerships), Roli Agarwal, ने कहा कि Google Maps का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करना है। गौतमबुद्धनगर पुलिस के साथ यह साझेदारी भारत में smart transportation की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

इस मौके पर डीजीपी उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण वर्चुअल माध्यम से जुड़े और इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह “citizen-centric initiative” सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में Lepton Software और Google Maps India की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समापन पर Police Commissioner Laxmi Singh ने विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जबकि Additional Police Commissioner Rajeev Narayan Mishra ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी साझेदार और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *