Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Noida Police: नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता! अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.2 किलो मादक पदार्थ बरामद

Noida Police: नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फेस-1 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 16 नवंबर 2025 को पुलिस टीम ने सेक्टर-9 के पास से अवैध गांजे की सप्लाई कर रहे एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र आलम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चोड़ा (किरायेदार) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया, जिसे वह इलाके में बेचने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।
top-news

Noida Police जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरिफ का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है। उस पर पहले भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, छीना-झपटी और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। थाना सेक्टर-24 में आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 से 2024 तक कुल चार मामले पंजीकृत हैं. जिनमें मु0अ0स0 490/2023 धारा 379/411, 507/2023 धारा 414 व 4/25 आर्म्स एक्ट, 89/2024 धारा 379/411 एवं 90/2024 धारा 379/411/413/414/482 भादवि व 9 आर्म्स एक्ट शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी से लेकर नशा तस्करी तक कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है, और उसका नेटवर्क भी जांच के दायरे में है।

ताजा गिरफ्तारी में थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0स0 483/2025 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए लगातार सघन अभियान चल रहा है। मीडिया सेल के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Noida Police की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार पर बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, साथ ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।