Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी
● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे
● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती
यमुना सिटी में नए साल से दौड़ेंगी लग्जरी Hydrogen Buses! पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव
ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी नए साल से अत्याधुनिक Hydrogen Fuel Cell Luxury Buses के संचालन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। यमुना प्राधिकरण ने छह हाइड्रोजन बसों के संचालन के लिए private agency selection process शुरू कर दिया है। इन बसों के लिए ड्राइवर और कंडक्टर भी निजी एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। हाइड्रोजन फ्यूल की आपूर्ति NTPC करेगी, जो कासना स्थित एसटीपी के शोधित पानी से तैयार होगा। प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड की मंजूरी के बाद EOI (Expression of Interest) जल्द ही जारी किया जाएगा
- sakshi choudhary
- 05 Dec, 2025
ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी नए साल से अत्याधुनिक Hydrogen Fuel Cell Luxury Buses के संचालन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। यमुना प्राधिकरण ने छह हाइड्रोजन बसों के संचालन के लिए private agency selection process शुरू कर दिया है। इन बसों के लिए ड्राइवर और कंडक्टर भी निजी एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। हाइड्रोजन फ्यूल की आपूर्ति NTPC करेगी, जो कासना स्थित एसटीपी के शोधित पानी से तैयार होगा। प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड की मंजूरी के बाद EOI (Expression of Interest) जल्द ही जारी किया जाएगा।
एनटीपीसी द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन के अनुसार ये Hydrogen Fuel Cell AC Buses एक बार फ्यूल भरने पर लगभग 600 किलोमीटर तक चलेंगी। इनमें 45 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी और संचालन के दौरान बसों से केवल steam emission निकलेगा, जिससे यह पूरी तरह pollution-free transport रहेगा। प्रारंभिक चरण में चार बसें एनटीपीसी उपलब्ध कराएगा और जल्द ही दो और बसें बेड़े में शामिल होंगी। इन बसों के रखरखाव, फ्यूल सप्लाई और आवश्यक technical support की जिम्मेदारी भी NTPC संभालेगा, जबकि परमिट और संचालन संबंधी सभी प्रबंध प्राधिकरण के जिम्मे होंगे।
यमुना सिटी में हाइड्रोजन बसों का यह Uttar Pradesh का पहला Pilot Project होगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो मॉडल को दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी लागू किया जा सकता है। एनटीपीसी का उद्देश्य है कि clean energy public transport को बढ़ावा देकर प्रदूषण से जूझ रहे शहरों को राहत दी जाए। इस प्रोजेक्ट के सफल होने से यमुना सिटी स्मार्ट और पर्यावरण-friendly शहरों की श्रेणी में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *