Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
NIIMS मेडिकल कॉलेज और यशोदा मेडिसिटी ने आयोजित की 20वीं अंतरराष्ट्रीय स्पाइन एवं पेन वर्कशॉप
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIIMS) मेडिकल कॉलेज ने यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम के सहयोग से 20वें अंतरराष्ट्रीय स्पाइन एवं पेन लाइव-कम-कैडैवर वर्कशॉप का सफल आयोजन किया।
- sakshi choudhary
- 22 Dec, 2025
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIIMS) मेडिकल कॉलेज ने यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम के सहयोग से 20वें अंतरराष्ट्रीय स्पाइन एवं पेन लाइव-कम-कैडैवर वर्कशॉप का सफल आयोजन किया। यह आठ दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में डॉक्टरों की तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें भारत और विदेशों से आए कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।
इस अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का संचालन प्रसिद्ध पेन स्पेशलिस्ट डॉ. नीरज जैन ने किया, जो उनकी लगातार 20वीं प्रशिक्षण वर्कशॉप रही। मुंबई से डॉ. शंतनु मल्लिक ने भी फैकल्टी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। NIIMS परिसर में आयोजित कैडैवरिक ट्रेनिंग सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को स्पाइन और क्रॉनिक पेन से जुड़ी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यशोदा मेडिसिटी की ओर से डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. राजश्री और डॉ. राखी गोयल ने अकादमिक सत्रों में अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर NIIMS के एमएस डॉ. रंजीत घुलियानी ने विश्वविद्यालय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा और उन्नत क्लिनिकल प्रशिक्षण को मजबूती प्रदान करते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि क्रॉनिक पेन आज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, जिसमें कमर दर्द, गर्दन दर्द, सायटिका और जोड़ों का दर्द आम है। इस तरह की वर्कशॉप्स नॉन-सर्जिकल दर्द प्रबंधन को बढ़ावा देने के साथ-साथ मरीज-केंद्रित और सुरक्षित उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करती हैं।