Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

GBU: लोकायुक्त की रिपोर्ट मांग के बाद जीबीयू के कुलसचिव हटाए गए, भर्ती और फीस घोटाले के आरोप तेज

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में नौकरी और फीस में कथित धांधली के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में नौकरी और फीस में कथित धांधली के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। लोकायुक्त द्वारा रिकॉर्ड तलब किए जाने के बाद कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी को पद से हटा दिया है। लोकायुक्त ने कुलसचिव को 9 जनवरी तक रिकॉर्ड के साथ पेश होने का निर्देश दिया था। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उनकी जगह स्कूल ऑफ वोकेशनल के डीन डॉ. चंदर कुमार सिंह को प्रभारी कुलसचिव का चार्ज सौंपा गया है।


पद से हटाए गए कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने इस कार्रवाई को साजिश करार देते हुए आरोप लगाया है कि जांच समिति ने कभी उनसे संपर्क नहीं किया और न ही कोई नोटिस दिया गया। उन्होंने दावा किया कि लोकायुक्त का पत्र आने के बाद उन्होंने संबंधित विभागों को भर्ती फाइलों से छेड़छाड़ न करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय में फाइलों के साथ छेड़छाड़ हुई है और जैम पोर्टल से खरीदारी में भी अनियमितताएं की गई हैं।

इधर समाजवादी छात्र सभा ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर बड़े पैमाने पर भर्ती और फीस में घोटाले का आरोप लगाया है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर का दावा है कि छात्रों की फीस से 20 से 25 लाख रुपये की हेराफेरी हुई है। उन्होंने बैलेंस शीट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 5 जनवरी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विनीत ने बताया कि लोकायुक्त को जवाब दिया जाएगा और मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *