Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा श्रमिक आंदोलन पर माकपा का आरोप: पुलिस हिरासत में मारपीट और फर्जी मामलों में फंसाने का दावा ● गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक वर्ष में 5491 वीवीआईपी मूवमेंट को किया सफलतापूर्वक प्रबंधित, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनी मिसाल ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की शानदार सफलता, 121 खोए स्मार्टफोन बरामद कर किए सुपुर्द ● 10 जून से ग्रेटर नोएडा में दौड़ेंगी AC E-Buses, कम किराए में सेक्टर, गांव और औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी ● ग्रेटर नोएडा बना प्रशासनिक अध्ययन का केंद्र, 6 IAS अधिकारियों ने IITGNL टाउनशिप और MMLH-MMTH परियोजनाओं का किया निरीक्षण ● दादरी तहसील में किसानों का प्रदर्शन तेज, सरकारी जमीनों पर कब्जों और लुहारली टोल के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन मंच ने सौंपा ज्ञापन ● जनगणना 2027 में लापरवाही पड़ी भारी, ड्यूटी रिसीव न करने वाले 29 प्रागणकों पर हुई एफआईआर ● दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, मकान ढहा; 11 लोग घायल ● नोएडा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से थमी कचरा उठान व्यवस्था, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा कटौती पर बढ़ा विवाद ● सूर्या हत्याकांड: असद के मकान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, फरार शारिक की तलाश तेज

ग्रेटर नोएडा में ईएमसीटी का कंबल वितरण अभियान, 4 साल की नन्ही स्वयंसेवक बनी सेवा की मिसाल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड के बीच ईएमसीटी (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा कंबल वितरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कड़ाके की ठंड के बीच ईएमसीटी (एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा कंबल वितरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस अभियान के तहत 100 से अधिक कंबलों का वितरण किया गया। टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक सीधे कंबल पहुँचाए, जिससे ठंड से राहत मिल सके और मानवीय संवेदना का संदेश समाज तक पहुँचे।


इस सेवा अभियान की सबसे प्रेरणादायक झलक तब देखने को मिली जब मात्र 4 वर्ष की एक नन्ही बच्ची सबसे छोटी स्वयंसेवक के रूप में अभियान में शामिल हुई। उसकी भागीदारी ने यह साबित किया कि सेवा और करुणा की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती। ईएमसीटी के इस प्रयास ने स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक संदेश फैलाया और समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

अभियान में ईएमसीटी और गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें बेबी संचित्ता चौधरी, गरिमा श्रीवास्तव, भारती भाटेजा, अनूप कुमार सोनी, सत्यंम मनीष श्रीवास्तव, हर्षमणि राजपूत और हिमांशु राजपूत प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही नोएडा पुलिस निराला चौकी का सहयोग भी प्राप्त हुआ। संस्था का मानना है कि ठंड चाहे कितनी भी हो, इंसानियत की गर्माहट हमेशा बनी रहनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *