Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी स्वीडन की कंपनी! 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार ● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान

नोएडा: वेलेंटाइन डे पर 15 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवक ने प्रेमिका की हत्या कर की खुदकुशी

नोएडा में वेलेंटाइन डे पर 15 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ। दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित कुमार (32) और सलारपुर निवासी रेखा (28) लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और शादी करने का सपना देख रहे थे। लेकिन दोनों के परिवारों का विरोध लगातार चल रहा था। शुक्रवार शाम दोनों घर और ऑफिस से निकले और नोएडा में मिलकर कार में घूमते रहे। शनिवार को सेक्टर-107 में कार में दोनों के लहूलुहान शव मिले। पुलिस के अनुसार, सुमित ने पहले रेखा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली।
top-news

पुलिस जांच में सामने आया कि सुमित और रेखा के बीच कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। रेखा की शादी किसी और जगह तय हो गई थी, जिससे सुमित परेशान था। कार से पिस्टल और दो खाली खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मोबाइल, कार और आसपास के 50 से अधिक CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। युवती के परिवार ने पहले भी सुमित के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें उसने लिखित माफी भी मांगी थी।

युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि सुमित ने रेखा को घर खरीद कर दिया था। वहीं रेखा के परिवार ने बताया कि सुमित उनकी बहन का पीछा करता था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। यह घटना प्रेम और पारिवारिक विवाद की दुखद परिणति को दर्शाती है।