Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा: खुले गड्ढे में डूबने से 3 साल के मासूम देवांश की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर लापरवाही का खामियाजा एक मासूम को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दलेलगढ़ गांव में तीन साल का देवांश खेलते-खेलते छह से सात फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। देवांश अपनी मां अंजली के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने आया था। गांव में डालेश्वर बाबा की समाधि पर 41 दिन के अनुष्ठान का अंतिम दिन था और भंडारा चल रहा था। इसी दौरान वह अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद गड्ढे में भरे पानी में उसकी टोपी दिखी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
top-news

घटना के बाद समारोह स्थल पर मातम छा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस गड्ढे में बच्चा डूबा वह पशुचर भूमि पर है और कई बार इसकी तारबंदी की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि कभी प्राधिकरण तो कभी ग्रामीणों द्वारा मिट्टी निकालने से यह गड्ढा गहराता गया और बारिश व नालियों का पानी भरने से जानलेवा बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन को पहले ही हादसे की आशंका से अवगत कराया था।

वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह का कहना है कि खसरा संख्या 373 की भूमि किसानों गंगाराम और धर्मवीर की है, इसलिए प्राधिकरण सीधे कार्रवाई नहीं कर सकता। घटना के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई है। एडीसीपी सुधीर सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।