Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

ग्रेटर नोएडा की 105 मीटर रोड अब NH-91 से जुड़ेगी, गाजियाबाद-हापुड़ जाना होगा आसान

ग्रेटर नोएडा में यातायात और विकास को नई रफ्तार देने के लिए 105 मीटर चौड़ी सड़क को एनएच-91 (जीटी रोड) से जोड़ने की योजना को मंजूरी मिल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण और सिविल वर्क के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 21 किलोमीटर लंबी यह सड़क परी चौक से मेट्रो डिपो होते हुए बोड़ाकी और दादरी क्षेत्र तक पहुंचेगी, जिससे ग्रेटर नोएडा के विस्तारित क्षेत्रों के विकास को भी तेजी मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, पहले से लगभग छह किलोमीटर हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है और अब सड़क को आगे बढ़ाकर चिटैहरा के पास एनएच-91 से जोड़ा जाएगा।
top-news

इस सड़क के बनने से गाजियाबाद, हापुड़ और अलीगढ़ तक की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी। फिलहाल दादरी रोड, सूरजपुर-कासना रोड और विलपता मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है, लेकिन 105 मीटर रोड के पूरा होने से इन मार्गों पर ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस सड़क को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (NE-2) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NE-3) से बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजना भी बनाई गई है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि बोड़ाकी में प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, मेट्रो विस्तार और नए सेक्टरों के विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होगी। एक्वा लाइन मेट्रो को डिपो से आगे करीब 1.8 किलोमीटर तक बोड़ाकी तक बढ़ाने की योजना है, जिसे केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि 105 मीटर रोड का विस्तार शहर के सड़क नेटवर्क को मजबूत करेगा और आने वाले समय में इस क्षेत्र को बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने में मदद करेगा।