Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

यूपी में श्रमिक हितों पर सख्ती, सीएम योगी का बड़ा निर्देश! श्रम कानूनों का पालन अनिवार्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के हितों और सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी औद्योगिक इकाइयां श्रम कानूनों का अक्षरशः पालन करें और किसी भी स्थिति में श्रमिकों के अधिकारों से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा कि हर श्रमिक को सम्मानजनक मानदेय, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्योगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने हाल ही में श्रमिकों के प्रदर्शनों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान पर जोर दिया।
top-news

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक संगठनों और प्रबंधन से समन्वय बनाकर 24 घंटे के भीतर श्रमिक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान, महिला श्रमिकों की सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विश्राम गृह और स्वास्थ्य सुविधाएं हर इकाई में अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। साथ ही श्रम विभाग को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सभी औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित संवाद और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीएम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ को हर श्रमिक तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि कुछ बाहरी तत्व खुद को श्रमिक प्रतिनिधि बताकर अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने और किसी भी भड़काऊ गतिविधि को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। बैठक में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी सहित कई जिलों के अधिकारी और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।