Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

नोएडा ने मनाया 50वां स्थापना दिवस: हवन-पूजन और केक कटिंग के साथ जश्न

उत्तर प्रदेश का आधुनिक और तेजी से विकसित होता शहर Noida आज अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर चुका है। इस खास मौके पर सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक हवन-पूजन से हुई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर की तरक्की और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।
top-news

उत्तर प्रदेश का आधुनिक और तेजी से विकसित होता शहर Noida आज अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर चुका है। इस खास मौके पर सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक हवन-पूजन से हुई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर की तरक्की और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।


इस समारोह में नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, इंदु प्रकाश सिंह और नोएडा एम्प्लॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शहर के 50 साल के सफर को याद करते हुए इसके विकास में योगदान देने वालों को सराहा। वक्ताओं ने कहा कि नोएडा ने गांव से ग्लोबल हब तक का सफर तय किया है और आज यह रियल एस्टेट, औद्योगिक और आईटी सेक्टर का प्रमुख केंद्र बन चुका है।


हालांकि इस बार स्थापना दिवस पर कोई भव्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, लेकिन प्राधिकरण स्तर पर सादगी से मनाए गए इस आयोजन ने सभी को भावुक कर दिया। अधिकारियों ने भविष्य में नोएडा को और अधिक विकसित, स्मार्ट और निवेश के लिए आकर्षक बनाने का संकल्प लिया। पिछले पांच दशकों में नोएडा ने जिस तेजी से प्रगति की है, वह इसे देश के सबसे महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों में शामिल करती है।