Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जून में उड़ान शुरू होने की उम्मीद, 70 फ्लाइट प्रस्तावों से बढ़ी रफ्तार

Noida International Airport से वाणिज्यिक उड़ानें जून 2026 के मध्य तक शुरू हो सकती हैं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YAPL) द्वारा संशोधित एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्लान (ASP) को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मंजूरी एक सप्ताह में मिल सकती है और इसके बाद एयरपोर्ट को पूरी तरह ऑपरेशनल बनाने में लगभग 45 दिन का समय लगेगा। इस दौरान स्टाफ आईडी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
top-news

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, अब तक करीब 70 फ्लाइट प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनमें इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी बड़ी एयरलाइंस शामिल हैं। इन प्रस्तावों के तहत देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना है। एयरलाइंस को अनुमति मिलने के बाद वे अपने फ्लाइट शेड्यूल जारी करेंगे और ऑनलाइन-ऑफलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट का डेटा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सर्वर से भी जोड़ा जाएगा ताकि कनेक्टिविटी और संचालन सुचारु रूप से हो सके।

इस देरी के कारण यापल को रोजाना करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जो मासिक स्तर पर लगभग 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। एयरपोर्ट निर्माण में लगभग 8000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और अब कंपनी जल्द से जल्द रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट की दिशा में काम कर रही है। अनुमान है कि संचालन शुरू होने के बाद यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और क्षेत्र को बड़े एविएशन हब के रूप में स्थापित करेगा।