Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

नोएडा में EV क्रांति! 13 बैटरी स्वैपिंग सेंटर जल्द शुरू, 1 रुपये प्रति किमी में मिलेगा सफर

नोएडा वासियों के लिए बड़ी राहत और पर्यावरण के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 13 बैटरी स्वैपिंग सेंटर शुरू करने का फैसला लिया है। इस पहल के तहत प्राधिकरण ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ समझौता (MoU) साइन किया है। योजना के पहले चरण में खासतौर पर दो और तीन पहिया वाहनों को ध्यान में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी सेंटर अगले एक महीने के भीतर चालू कर दिए जाएंगे, जिससे शहर में EV उपयोग को नई रफ्तार मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
top-news

इन बैटरी स्वैपिंग सेंटर की खास बात यह होगी कि यहां मिलने वाली बैटरियां लगभग 90 प्रतिशत तक चार्ज होंगी, जिससे वाहन चालक एक बार में 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर सकेंगे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस सुविधा का खर्च भी बेहद कम होगा. करीब 1 रुपये प्रति किलोमीटर। इससे पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च से जूझ रहे लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही, यह पहल नोएडा को ग्रीन और सस्टेनेबल सिटी बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

इन सेंटरों को शहर के प्रमुख इलाकों में स्थापित किया जाएगा, जैसे सेक्टर-6, सेक्टर-29 (गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास), सेक्टर-25ए (मोदी मॉल), सेक्टर-24 (ईएसआईसी अस्पताल), सेक्टर-63 (इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन), सेक्टर-58, सेक्टर-61 (शॉप्रिक्स मॉल), सेक्टर-16ए (फिल्म सिटी), सेक्टर-16, सेक्टर-18 और 15 मेट्रो स्टेशन, और सेक्टर-125 (एमिटी यूनिवर्सिटी)। भविष्य में चार पहिया वाहनों के लिए भी बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।