Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

नोएडा की लोटस जिंग सोसाइटी में जल संकट गहराया: 3 दिन से एक बाल्टी पानी पर 1200 परिवार परेशान

नोएडा के सेक्टर 168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है, जिससे 1200 से अधिक परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। निवासियों का आरोप है कि उन्हें प्रतिदिन केवल एक बाल्टी पानी दिया जा रहा है, जो उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए बिल्कुल अपर्याप्त है। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है। कई लोगों को नहाने, खाना बनाने और रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ परिवारों को अस्थायी रूप से सोसाइटी छोड़ने तक की नौबत आ गई है। वहीं, टैंकरों के सहारे पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह भी जरूरत के मुकाबले नाकाफी साबित हो रही है।
top-news

निवासियों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। सोशल मीडिया ग्रुप्स और सोसाइटी परिसर में लोगों के बीच लगातार बहस और आक्रोश देखा जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के घर जाकर नहाना पड़ रहा है, जबकि कुछ ने अस्थायी रूप से अन्य स्थानों पर शिफ्ट होने का फैसला लिया है। एक निवासी ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें अपनी पत्नी और दो महीने की बच्ची के साथ अयोध्या लौटना पड़ा। वहीं मेंटेनेंस एजेंसी का दावा है कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा जलापूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके कारण बोरवेल और सीमित टैंकर सप्लाई पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके अलावा, कुछ वाटर मशीनों के खराब होने से समस्या और बढ़ गई है।

सोसाइटी की एफएम टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि प्राधिकरण की ओर से जल आपूर्ति बाधित है, जिसके चलते सोसाइटी में गंभीर पानी संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने निवासियों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग अत्यंत सावधानी और आवश्यकता अनुसार ही करें। हालांकि, स्थानीय लोग इस स्थिति से नाराज हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। लगातार बढ़ते जल संकट ने नोएडा के हाउसिंग मैनेजमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।