Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

गौतमबुद्धनगर पुलिस की शानदार सफलता, 121 खोए स्मार्टफोन बरामद कर किए सुपुर्द

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 121 गुम हुए स्मार्टफोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, अपर पुलिस उपायुक्त श्री स्वतंत्र कुमार सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री राजीव गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा और थाना सूरजपुर पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की सहायता से विभिन्न कंपनियों के 121 कीमती स्मार्टफोन खोजे गए और उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इन मोबाइल फोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई थी। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 121 गुम हुए स्मार्टफोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजीव गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा और थाना सूरजपुर पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 121 गुम हुए स्मार्टफोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजीव गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा और थाना सूरजपुर पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की सहायता से विभिन्न कंपनियों के 121 कीमती स्मार्टफोन खोजे गए और उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इन मोबाइल फोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई थी।


पुलिस के अनुसार अधिकांश मोबाइल फोन चोरी नहीं हुए थे, बल्कि लोगों की लापरवाही या भीड़भाड़ वाली जगहों पर गिरने और छूट जाने के कारण गुम हुए थे। कई मोबाइल सब्जी मंडियों, साप्ताहिक बाजारों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में खरीदारी के दौरान गिर गए थे। कुछ मोबाइल ऑटो, टैक्सी, बस और मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते समय छूट गए थे, जबकि कई लोग बाइक चलाते समय मोबाइल को लोअर या पायजामे की जेब में रख लेते थे, जो स्पीड ब्रेकर आने पर सड़क पर गिर जाते थे। इसके अलावा सार्वजनिक पार्कों में व्यायाम या खेलकूद के दौरान, शादियों में नृत्य करते समय, धार्मिक स्थलों पर दर्शन के दौरान तथा बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों की भीड़ में भी मोबाइल फोन खोने के मामले सामने आए। कुछ मामलों में शराब के नशे में मोबाइल गिरने या कहीं छूट जाने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक के प्रभावी उपयोग से गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता मिली है। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और पुलिस टीम का धन्यवाद किया। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की शीघ्र खोज संभव हो सके। यह कार्रवाई न केवल तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण है बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करती है।