Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी, 29 जून तक बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप और दिनभर उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप और दिनभर उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार (29 जून) को भी अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला हुआ रहेगा। 29 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इसके बाद 30 जून को मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 जून और 1 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 जुलाई से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और 2 जुलाई को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं 3 जुलाई तक मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।