Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ रुपये निवेश करेगी स्वीडन की कंपनी! 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार ● Greater Noida News: यीडा का मथुरा में बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा! 27 करोड़ रुपये है कीमत ● नोएडा में यूनिटेक के खाली प्लॉटों से हटेगा अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम ● Greater Noida News: बेटी की शादी से पहले घर में सिलिंडर ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत; शादी का सामान जलकर राख ● ग्रेटर नोएडा: तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड, रोजाना 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 की जगह 75 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, जानें कब तक लागू रहेगी नई स्पीड लिमिट ● Delhi-NCR Weather: राजधानी में बढ़ी ठंड, दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में; कई इलाकों में AQI 300 पार ● Greater Noida News: ढकी नंबर प्लेट वाली क्रेटा का चालान करने पर ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर पिता पर अभद्रता के आरोप ● Greater Noida News: जेवर में रूसी कंपनी फार्मस्टैंडर्ड लगाएगी मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई? यीडा क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल ने देखी जमीन ● ग्रेटर नोएडा जिला बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट चुनाव: सभी प्रत्याशियों के नामांकन वैध, 2 दिसंबर को होगा मतदान

दिल्ली-NCR में उमस का डबल अटैक जारी, एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत! जानें 20 जुलाई तक का मौसम अपडेट

दिल्ली-NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ (मानसून रेखा) के टूटने की वजह से दिल्ली समेत पूरे पश्चिमोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की संभावना बेहद कम है।
top-news

दिल्ली-NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ (मानसून रेखा) के टूटने की वजह से दिल्ली समेत पूरे पश्चिमोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की संभावना बेहद कम है। मंगलवार सुबह दिल्ली के रिज, पीतमपुरा, पूसा और मयूर विहार जैसे इलाकों में हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, जिससे कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट आई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस और गर्मी ने लोगों को फिर परेशान कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 से 20 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में भी चिपचिपी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून के दौरान बनने वाली निम्न दबाव की रेखा, जिसे मानसून ट्रफ कहा जाता है, फिलहाल टूट गई है। यही वजह है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 15 से 17 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच बादलों की संख्या बढ़ सकती है। इस दौरान पश्चिमी दिशा से 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश के संकेत फिलहाल नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मानसून ट्रफ दोबारा सक्रिय नहीं होती, तब तक दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह राहत देने वाला नहीं होगा और गर्मी के साथ उमस बनी रह सकती है।


वहीं, हल्की बारिश का असर दिल्ली की हवा की गुणवत्ता पर भी देखने को मिला। मंगलवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 145 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इससे पहले सोमवार को AQI 246 था, जो खराब श्रेणी में शामिल था। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के अनुसार, अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान से आई खनिज धूल तथा उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली में पीएम10 का स्तर बढ़ा था। हालांकि, हालिया बारिश से हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन व्यापक और लगातार बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी, उमस और बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।