Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

नोएडा की गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी के बेसमेंट में लगी भीषण आग, तीन गाड़ियां जलकर राख

नोएडा के सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बेसमेंट में खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।
top-news

नोएडा के सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बेसमेंट में खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। बेसमेंट से उठता धुआं देखकर सोसायटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर भी बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलने के कारण स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया। वहीं, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि सोसायटी के फायर सेफ्टी उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे, जिससे आग पर नियंत्रण पाने में परेशानी हुई।


घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि दमकल विभाग को सूचना देने के बाद भी गाड़ियां पहुंचने में देरी हुई। हालांकि, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके। नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बीच यह हादसा एक बार फिर फायर सेफ्टी इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।