Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Delhi-NCR Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अगले 6 दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
top-news

दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को राजधानी में हुई झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली थी। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे तक बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, शाहदरा, विवेक विहार और प्रीत विहार समेत कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं NCR के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।


मंगलवार को हुई बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सफदरजंग में शाम 5:30 बजे तक 9.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच आया नगर में सबसे ज्यादा 49.3 मिमी बारिश हुई। छतरपुर में 20.5 मिमी, केवीके सीआरपीएफ कैंपस में 20 मिमी और पालम में 8.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आया नगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम ने दिल्ली-NCR के लोगों की परेशानी भी बढ़ाई।


अगले छह दिनों की बात करें तो दिल्ली का मौसम सुहावना बना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अगस्त को राजधानी के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 7 से 10 अगस्त तक भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यानी आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में मानसून की सक्रियता बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों से बचने और ट्रैफिक अपडेट देखकर घर से निकलने की सलाह दी जाती है। दिल्ली-NCR Weather Update से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें।