Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather: 48 घंटे में मजबूत होगा कम दबाव का क्षेत्र, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● Noida News: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, डूब क्षेत्र के घरों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट ● अखिलेश यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में बिसरख थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग ● ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, हल्दौनी गांव में मचा था हड़कंप ● ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खबर, मुआवजा दर में 55.5% की बढ़ोतरी ● यूपी चुनाव 2027 में महिला वोट बैंक क्यों अहम? सपा-भाजपा के दांव से समझिए पूरा सियासी गणित ● कानपुर प्लेन क्रैश: टेक-ऑफ के 20 मिनट बाद खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान, दो की मौत ● 4 प्रतिशत आबादी के हक के लिए किसानों का निर्णायक संघर्ष, 2 सितंबर को प्राधिकरण तक पैदल मार्च ● नेपाल में त्रासदी: हिंडन से दूसरी राहत उड़ान रवाना, 37.5 टन मदद और दवाएं लेकर पहुंची भारतीय वायुसेना ● नोएडा में स्वाइन फ्लू और डेंगू का डबल अटैक, एक दिन में 20 नए केस

Noida News: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, डूब क्षेत्र के घरों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट

Noida: लगातार बारिश और गाजियाबाद बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण हिंडन नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।
top-news

Noida: लगातार बारिश और गाजियाबाद बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण हिंडन नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार शाम तक डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 200 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही हिंडन के किनारे और डूब क्षेत्र में बने घरों तक पानी पहुंच गया है। कुलेसरा, हैबतपुर और चक युसूफपुर शाहबेरी समेत आसपास के इलाकों में लोगों को जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी का पानी बढ़ने के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों को डूब क्षेत्र से बाहर निकलने की चेतावनी दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है तो प्रभावित घरों को खाली कराया जा सकता है।


गाजियाबाद बैराज से शनिवार को करीब 5240 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसका असर गौतमबुद्ध नगर में हिंडन नदी के जलस्तर पर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह तक नदी का जलस्तर बढ़ता रहा, हालांकि शाम तक स्थिति स्थिर बनी हुई थी। जलस्तर बढ़ने के कारण हैबतपुर, चक युसूफपुर शाहबेरी और अन्य डूब क्षेत्र वाले गांवों में नदी किनारे बने कुछ घरों में पानी घुस गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्रभावित इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे जलस्तर पर नजर रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जाएगी।

दादरी के एसडीएम अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और सुबह के बाद हिंडन का पानी नहीं बढ़ा है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को जलभराव या अन्य किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वह तत्काल प्रशासन को सूचना दे सकता है, जिसके बाद आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0120-2978231 जारी किया है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की जरूरत होने पर लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर डूब क्षेत्र के घरों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।