Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● खेड़ी गांव में आबादी के बीच डॉग शेल्टर पर कार्रवाई की मांग, बुजुर्ग से मारपीट के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ● प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षा और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर हुआ मंथन ● खेडी-भनौता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ ● दिल्ली में 29 अक्टूबर को गुर्जर समाज का महासम्मेलन, तालकटोरा स्टेडियम में जुटने की तैयारी ● ग्रेटर नोएडा: खेड़ी भनौता के स्कूल को डेंसो इंडिया की सौगात, 12 आधुनिक शौचालयों का निर्माण ● जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ देश: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुंबई में दही हांडी की जोरदार तैयारी ● Public Exam Reforms: देश की परीक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े सुधार? हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक मौका ● Ghaziabad: अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में सुविधाएं अधूरी, मेंटेनेंस बढ़ाने और मनमाने बिजली शुल्क का आरोप ● नोएडा मजदूर आंदोलन: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस के आरोपों पर उठे सवाल ● जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव; गर्मी से मिली राहत

खेड़ी गांव में आबादी के बीच डॉग शेल्टर पर कार्रवाई की मांग, बुजुर्ग से मारपीट के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

खेड़ी गांव में ग्रामीण आबादी के बीच संचालित किए जा रहे कथित डॉग शेल्टर होम को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
top-news

खेड़ी गांव में ग्रामीण आबादी के बीच संचालित किए जा रहे कथित डॉग शेल्टर होम को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शेल्टर होम में करीब 200 से अधिक कुत्तों को रखा गया है और इनमें से कई कुत्तों को खुले में छोड़ दिया जाता है। इसके चलते कुत्ते आसपास के घरों और गलियों तक पहुंच जाते हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के रहने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों के मुताबिक, डॉग शेल्टर होम के संचालन का विरोध करने पर कुछ लोगों के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की गई। हाल ही में शेल्टर के पास रहने वाले एक बुजुर्ग ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला सामने आया, जिसमें उनके घायल होने की बात कही जा रही है। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर डॉग शेल्टर होम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि डॉग शेल्टर होम के संचालन की वैधता और वहां कुत्तों को रखने की व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि शेल्टर होम बिना अनुमति संचालित हो रहा है तो उसे तत्काल बंद कराया जाए। वहीं, यदि इसके संचालन की अनुमति है तो इसे ग्रामीण आबादी से दूर निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार संचालित कराया जाए। ग्रामीणों ने बुजुर्ग से मारपीट के मामले की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।