Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● सत्य निकेतन हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा में PG-हॉस्टलों पर फिर सख्ती, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट ● Noida-Greater Noida Bus Route: 26 सिटी बसों का बदला रूट, अब ग्रेटर नोएडा के इन इलाकों में चलेंगी ● BRICS Summit 2026: भारत आएंगे पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी से मुलाकात! SU-57 और न्यूक्लियर डील पर नजर ● दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: BRICS मोटरकेड रिहर्सल से आज शाम 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह डायवर्जन ● Greater Noida: GBU छात्र को सरकार विरोधी बातें फैलाने का नोटिस, विवाद के बाद पुलिस ने लिया वापस ● UP Anganwadi Salary: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब ₹12 हजार मानदेय, सहायिकाओं को मिलेंगे ₹6 हजार ● ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी हादसा! 12 किमी दूर मिला डूबे युवक का शव, दूसरे की तलाश में गाद बनी चुनौती ● दिल्ली में PG-हॉस्टलों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, एक सप्ताह में सेफ्टी ऑडिट के आदेश ● खेड़ी गांव में आबादी के बीच डॉग शेल्टर पर कार्रवाई की मांग, बुजुर्ग से मारपीट के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ● प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षा और पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर हुआ मंथन

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: BRICS मोटरकेड रिहर्सल से आज शाम 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह डायवर्जन

दिल्ली में मंगलवार शाम वाहन चालकों को ट्रैफिक की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी BRICS Summit 2026 की तैयारियों के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोटरकेड रिहर्सल को लेकर विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
top-news

दिल्ली में मंगलवार शाम वाहन चालकों को ट्रैफिक की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी BRICS Summit 2026 की तैयारियों के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोटरकेड रिहर्सल को लेकर विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मोटरकेड रिहर्सल 8 सितंबर को शाम 7:45 बजे से रात 10 बजे तक होगी। इस दौरान राजधानी की 35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा और 22 स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। मुख्य BRICS शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होना है। ऐसे में सुरक्षा और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।


ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग समेत कई महत्वपूर्ण सड़कें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड और टॉल्स्टॉय मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। 22 प्रमुख डायवर्जन पॉइंट पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर भेजा जाएगा। इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, पटेल चौक और आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर शामिल हैं। धौला कुआं, मोती बाग, लोधी रोड और मथुरा रोड कॉरिडोर के आसपास भी ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा।


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग और डीबीजी रोड जैसे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री एम्स, रिंग रोड और आश्रम चौक की ओर से जा सकते हैं। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। मेट्रो सेवाएं सभी स्टेशनों पर सामान्य रूप से चलेंगी, हालांकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान बसों के रूट बदले जा सकते हैं। टैक्सी और ऑटो को चलने की अनुमति रहेगी, लेकिन निर्धारित क्षेत्रों में सड़क किनारे पार्किंग पर सख्ती होगी। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्बाध रास्ता सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले आधिकारिक ट्रैफिक पोर्टल और सोशल मीडिया चैनलों पर ताजा अपडेट जरूर देखें।