Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● YEIDA ने फलैदा गौशाला का किया नवीनीकरण, 5000 पौधे और 2 एकड़ लॉन विकसित
● 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से मामलों का होगा त्वरित निस्तारण
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना, मांगों को लेकर प्रदर्शन! सपा कार्यकर्ता भी हुए शामिल
● शारदा विश्वविद्यालय में AAS तकनीक पर प्रशिक्षण, छात्रों ने सीखे खाद्य, फार्मा और क्लिनिकल विश्लेषण के गुर
● सत्य निकेतन हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा में PG-हॉस्टलों पर फिर सख्ती, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
● Noida-Greater Noida Bus Route: 26 सिटी बसों का बदला रूट, अब ग्रेटर नोएडा के इन इलाकों में चलेंगी
● BRICS Summit 2026: भारत आएंगे पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी से मुलाकात! SU-57 और न्यूक्लियर डील पर नजर
● दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: BRICS मोटरकेड रिहर्सल से आज शाम 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, 22 जगह डायवर्जन
● Greater Noida: GBU छात्र को सरकार विरोधी बातें फैलाने का नोटिस, विवाद के बाद पुलिस ने लिया वापस
● UP Anganwadi Salary: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब ₹12 हजार मानदेय, सहायिकाओं को मिलेंगे ₹6 हजार
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से मामलों का होगा त्वरित निस्तारण
गौतमबुद्धनगर में 12 सितंबर को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
- sakshi choudhary
- 10 Sep, 2026
गौतमबुद्धनगर में 12 सितंबर को तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का आयोजन सूरजपुर स्थित गौतमबुद्धनगर न्यायालय परिसर में होगा, जहां विभिन्न प्रकार के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जिन मामलों में दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौता करना चाहते हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कई तरह के मामलों को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। इनमें सेवा संबंधी मामले, आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, बिजली और पानी से संबंधित विवाद, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद और प्री-लिटिगेशन मामले शामिल हैं। इसके अलावा ऐसे अन्य विवाद भी लोक अदालत में रखे जा सकते हैं, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति और सद्भावना के साथ मामले का समाधान करना चाहते हों।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित और आपसी सहमति से निस्तारित किए जा सकने वाले मामलों का सरल एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। संबंधित पक्ष 12 सितंबर को सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों के निस्तारण का प्रयास कर सकते हैं। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर आपसी समझौते के जरिए संबंधित विवादों का समाधान कराएं।