Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 4 फिसदी अतिरिक्त भूखंड के लिए किसानों का आर-पार का आंदोलन, 22 अक्टूबर से प्राधिकरण पर सत्याग्रह ● ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का हुआ ड्रा ● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘कोड टू चिप’ वर्कशॉप, छात्रों ने सीखा ASIC डिजाइन का पूरा फ्लो ● कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में हृदय रोग के शुरुआती संकेतों पर राउंड टेबल मीट, 14 अक्टूबर को लगेगा नि:शुल्क कार्डियक कैंप ● नितिन नबीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे; संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन ● IAS से इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- किसी दल के साथ नहीं जुड़ूंगी ● झांसी में दर्दनाक हादसा: सुकुवा-ढुकुवा डैम में डूबे तीन युवक, मौके पर मिले शव ● यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में PSIT छात्रों का स्मार्ट बैग, लैपटॉप और मोबाइल की चार्जिंग की सुविधा ● केशव मौर्य ने विनोद तावड़े से की मुलाकात, यूपी संगठन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा ● यूपी से मानसून की विदाई, अब बढ़ेगा तापमान; एक सप्ताह में 8 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का हुआ ड्रा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी गांव के किसानों को लंबे समय से लंबित छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है। बुधवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित प्रक्रिया में सैनी गांव के 39 किसानों को कुल 58 आबादी भूखंड आवंटित किए गए।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी गांव के किसानों को लंबे समय से लंबित छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन कर दिया है। बुधवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित प्रक्रिया में सैनी गांव के 39 किसानों को कुल 58 आबादी भूखंड आवंटित किए गए। इनमें समान आकार वाले 18 भूखंडों के लिए किसानों की मौजूदगी में ड्रा कराया गया, जबकि अलग-अलग आकार के 40 भूखंडों का सीधे किसानों के नाम आवंटन कर दिया गया। प्राधिकरण के अनुसार, ये छह फीसदी आवासीय भूखंड किसानों की जमीन के अधिग्रहण के बाद से लंबित थे। छह फीसदी आबादी भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने से संबंधित किसानों को राहत मिली है।


प्राधिकरण के बोर्ड रूम में ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में 18 समान आकार वाले भूखंडों का ड्रा कराया गया। ये भूखंड 17 किसानों से संबंधित थे। वहीं, 40 भूखंडों का आकार अलग-अलग होने के कारण इनके लिए ड्रा की आवश्यकता नहीं पड़ी और इन्हें सीधे संबंधित किसानों के नाम आवंटित कर दिया गया। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों के लंबित आबादी भूखंडों का आवंटन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने सैनी गांव के किसानों की आवंटन प्रक्रिया पूरी की। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि छह फीसदी आबादी भूखंडों का आवंटन किसानों से जुड़े प्रमुख लंबित मामलों में शामिल है।


ओएसडी गुंजा सिंह ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सैनी गांव की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी भूखंड जल्द आवंटित किए जाएंगे। ड्रा के दौरान नियोजन विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और प्रबंधक कपिल तोंगड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी छह फीसदी आबादी भूखंड के लिए अलग सेवा उपलब्ध है।