Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से बड़ा बदलाव, बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; ऐप से होगी जांच ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें ● ग्रेटर नोएडा में UGC Rollback और आरक्षण की मांग, गांधी जयंती पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में मौन उपवास ● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा की नौवीं सीट पर नजर, 25 अतिरिक्त वोटों की जरूरत; सपा के बागी विधायकों पर निगाह ● डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं ● UPSC का शताब्दी समारोह: भारत मंडपम में कार्यक्रम, आज PM मोदी करेंगे शिरकत ● यमुना प्राधिकरण: राकेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार, अब 30 सितंबर 2027 तक रहेंगे सीईओ ● ग्रेटर नोएडा में 4 फिसदी अतिरिक्त भूखंड के लिए किसानों का आर-पार का आंदोलन, 22 अक्टूबर से प्राधिकरण पर सत्याग्रह ● ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का हुआ ड्रा ● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘कोड टू चिप’ वर्कशॉप, छात्रों ने सीखा ASIC डिजाइन का पूरा फ्लो

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कों पर रात के समय रोशनी बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है।
top-news

दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की प्रमुख सड़कों पर रात के समय रोशनी बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के स्ट्रीट लाइट नेटवर्क को मजबूत करने के लिए तीन प्रमुख मार्गों पर नई डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रहा है। इन कार्यों पर करीब 6.46 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण के अनुसार, नई लाइटों से रात में सड़क सुरक्षा और आवागमन बेहतर होगा। इसके साथ ही ऊर्जा दक्ष प्रकाश व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जाएगा। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल ने बताया कि कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री प्वाइंट से हल्दौनी मोड़ तक करीब 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 9 मीटर ऊंचे डबल और सिंगल विंग के 108 पोल लगाए जाएंगे। इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 1.75 करोड़ रुपये है।


दूसरे मार्ग पर गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौड़ सिटी अंडरपास और खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी तक करीब चार किलोमीटर हिस्से में 217 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे। इस कार्य पर लगभग 98 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण का कहना है कि इस मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, ग्रेटर नोएडा एंट्री प्वाइंट के पास चार मूर्ति चौराहे से एक मूर्ति रोटरी तक 130 मीटर चौड़ी सड़क पर 9 मीटर ऊंचे कोनिकल आर्च पोल लगाए जाने प्रस्तावित हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3.74 करोड़ रुपये है। इसके लिए ई-निविदा जारी की जा चुकी है और 28 सितंबर 2026 को प्री-बिड बैठक भी आयोजित की गई थी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तीनों मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, इन प्रमुख रास्तों पर नई रोशनी व्यवस्था शुरू होने से रात में वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को बेहतर दृश्यता मिलेगी। खासकर सोसायटियों और प्रमुख संपर्क मार्गों से आने-जाने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। दिवाली से पहले शहर के प्रमुख मार्गों को बेहतर तरीके से रोशन करने की इस योजना में डेकोरेटिव लाइटिंग के साथ सड़क सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्राधिकरण ने कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित मार्गों पर जल्द नई प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सके।