Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी
● नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग
● गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
● भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’: पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया पूरा मंजर
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
● मायावती का सपा पर निशाना, बोलीं- वोट PDA का चाहिए, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से बड़ा बदलाव, बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; ऐप से होगी जांच
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
● ग्रेटर नोएडा में UGC Rollback और आरक्षण की मांग, गांधी जयंती पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में मौन उपवास
● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा की नौवीं सीट पर नजर, 25 अतिरिक्त वोटों की जरूरत; सपा के बागी विधायकों पर निगाह
नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग
नोएडा में बृहस्पतिवार देर रात एक बड़ा Road Accident हो गया।
- sakshi choudhary
- 02 Oct, 2026
नोएडा में बृहस्पतिवार देर रात एक बड़ा Road Accident हो गया। सेक्टर-57 चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया और उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिस की टीम पहुंची।
कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक, हादसा सेक्टर-57 के पास हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार में दो लोग सवार थे, जो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक के पलटने और उसमें आग लगने की सूचना पर Fire Department की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना की सही वजह और दोनों वाहनों की रफ्तार से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।