Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में सस्ती हुई यूके की शराब, कस्टम ड्यूटी घटने से ₹3290 तक कम हुए दाम ● ग्रेटर नोएडा में सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान ● नोएडा सुपरनोवा सुसाइड: संभव जैन की मौत के बाद सामने आए नए खुलासे, पत्नी-बच्चे के इलाज में खर्च हुए 35 लाख ● किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का आंदोलन का ऐलान, तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन की तैयारी ● गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं; 13 का मौके पर निस्तारण ● ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी में पुरानी रंजिश पर घर में घुसे आठ लोग, युवक को चाकू मारने का आरोप ● हिंडन रिवरफ्रंट: 29,315 करोड़ की योजना, 25 किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प; पांच सदस्यीय समिति करेगी अध्ययन ● बिहार SIR: नितिन नवीन के पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले का नाम वोटर लिस्ट से गायब ● क्रिकेट में डबल गोल्ड: महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी जीता स्वर्ण, एशियन गेम्स में भारत का दबदबा ● नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, बचाने की कोशिश भी नाकाम

नोएडा सुपरनोवा सुसाइड: संभव जैन की मौत के बाद सामने आए नए खुलासे, पत्नी-बच्चे के इलाज में खर्च हुए 35 लाख

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में पुलिस की जांच के दौरान उनके पारिवारिक और आर्थिक जीवन से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं।
top-news

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में पुलिस की जांच के दौरान उनके पारिवारिक और आर्थिक जीवन से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर निवासी करीब 30 वर्षीय संभव ने शुक्रवार को सुपरनोवा की एस्पायरा बिल्डिंग में Airbnb के जरिए कमरा बुक किया था। शनिवार को वह बिल्डिंग की ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल फोन, CCTV फुटेज समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटना से पहले उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।


जांच में सामने आया है कि संभव की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनकी पत्नी को समय से पहले संतान हुई थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी और बच्चे के इलाज पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद दंपती के रिश्तों में तनाव बढ़ने की बात सामने आई और तलाक की प्रक्रिया चलने की भी जानकारी मिली है। फिलहाल संभव की पत्नी अपने करीब छह महीने के बेटे के साथ अलग रह रही थीं। बताया जा रहा है कि संभव गुरुवार को गुरुग्राम स्थित घर से निकले थे और इसके बाद नोएडा पहुंचे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान वह कहां-कहां गए और किन परिस्थितियों में सुपरनोवा पहुंचे।


घटना के समय संभव को बचाने के लिए वहां मौजूद AC रिपेयरिंग स्टाफ ने प्रयास किया था। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों ने उन्हें समझाने और वापस ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। बिल्डिंग के CCTV फुटेज और घटना से जुड़े सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।