Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार ● गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित ● किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू कृषक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 4 फिसदी भूखंड और बैकलीज का मुद्दा उठाया ● किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू कृषक की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 4% भूखंड और बैकलीज का मुद्दा उठाया ● हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, बोलीं- खून-पसीना और समय सब दिया ● सीएम योगी बोले- मोबाइल से माइक्रोचिप तक पहुंचा यूपी, अब तकनीक का बाजार नहीं बल्कि निर्माता बन रहा प्रदेश ● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आठों प्रत्याशियों का प्रदेश मुख्यालय पर जोरदार स्वागत, आज दाखिल किया नामांकन ● शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में ‘एसेंसिया’ फ्रेशर समारोह का आयोजन ● ग्रेनो के किसानों के लिए बड़ी खबर, 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित जमीन पर 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे का रास्ता साफ ● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

गौतमबुद्ध नगर में शिक्षक सम्मान समारोह, प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक विजेताओं के नाम घोषित

गौतमबुद्ध नगर में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के नाम घोषित किए गए। प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट विद्यालय बूढ़ा बिसरख की प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
top-news

गौतमबुद्ध नगर में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के नाम घोषित किए गए। प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट विद्यालय बूढ़ा बिसरख की प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक विद्यालय वजीरपुर, बिसरख ब्लॉक की रेनू चौहान को द्वितीय स्थान मिला, जबकि कंपोजिट विद्यालय जैतपुर की कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


उच्च प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट विद्यालय मामूरा, बिसरख ब्लॉक की सुमन सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय रोनिजा, जेवर ब्लॉक की शालिनी सारस्वत को द्वितीय स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय लडपुरा, दनकौर की श्वेता कनौजिया को तृतीय स्थान मिला। वहीं माध्यमिक स्तर पर आदर्श हाई स्कूल खटाना की अंजू जैन प्रथम, हरिद्वारी इंटर कॉलेज के जितेंद्र गुप्ता द्वितीय और पटेल इंटर कॉलेज की प्रियंका बंसल तृतीय स्थान पर रहीं।


कार्यक्रम में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब 100 शिक्षक एवं प्रशिक्षु शामिल रहे। सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करना तथा उनके योगदान को पहचान देना रहा।